मध्य प्रदेश की दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन 3 फरवरी को

  रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर। फिजीकली चैलेन्जड क्रिकेट एसोशिएशन फाॅर इंडिया के संयोजन में 18 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक नागपुर में दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन दिनांक 03 फरवरी 2021 बुधवार को जिला खेल परिसर कम्पू में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।  

       यह जानकारी निशक्तजन खेल एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक सचेती एवं सचिव संजय सिंह तोमर ने संयुक्त प्रेसविज्ञप्ति में देते हुए बताया कि फिजीकली चैलेन्जड क्रिकेट एसोशिएशन फाॅर इंडिया के संयोजन में 18 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक नागपुर महाराष्ट्र में दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन दिनांक 03 फरवरी 2021 बुधवार को जिला खेल परिसर कम्पू में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाडी सफेद खेल किट में अपना दिव्यांग प्रमाणपत्र एवं दो फोटो लेकर उपसिथत हों। वहीं खेल की सामाग्री संस्था द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाडियों को कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क एवं सैनेटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...