9 फरवरी को संसद का घेराव, किसानो की युवा कांग्रेस बुलंद करेगी आवाज

 रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर । कांग्रेस भवन पर आज शहर जिला युवा कांग्रेस एवं ग्रामीण युवा कांग्रेस की संयुक्त बैठक आज मप्र युवा कांग्रेस के प्रभारी शेष नारायण ओझा के मुख्यातिथ्य एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेन्द्र दर्शन सिंह एवं युवा कांग्रेस प्रभारी कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन माहेश्वरी तथा शहर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेवरन कंसाना एवं ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल गुर्जर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन एवं आभार पूर्व प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष शर्मा ने किया।

मप्र युवा कांग्रेस प्रभारी शेष नारायण ओझा ने शहर एवं ग्रामीण युवा कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 9 फरवरी को दिल्ली में होने वाली किसानो के समर्थन में संसद घेराव आंदोलन में ग्वालियर से युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता जत्थे और रैलियों के साथ पहुचें।

शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन कंसाना एवं ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल गुर्जर ने कहा कि 9 फरवरी को दिल्ली में संसद के घेराव के लिए ग्वालियर शहर के 66 वार्डो से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण से पंचायत स्तर पर युवा कांग्रेस का कार्यकर्ता 8 तारीख को दिल्ली कूच करेगा और किसानो के समर्थन में संसद का घेराव करेगा, किसान इस देश का अन्नदाता है, भारत को रोटी खांद्यान उपलब्ध कराता है। किसानो के साथ अन्याय करने वाली भाजपा मोदी सरकार को सबक सिखाने के लिये युवा संकल्पित है।

बैठक में जिला युवा कांग्रेस प्रभारी शेलू पुरोहित, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हर्ष भदोरिया, जिला महासचिव आकाश बंसल, संगीता बेटू प्रताप राजावत, फिरोज खान, सचिव फैजान खान, जिला सचिव शिवम करैया, राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश एनएसयूआई के लावण्य शर्मा,  जीतू राजौरिया, डबरा विधानसभा से पुष्पेंन्द्र गुर्जर, अनिरूद्ध तोमर, भितरवार विधानसभा अध्यक्ष सरदार पवित्र सिंह, ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष अन्नू घुरैया, उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र बाथम, महासचिव जसवतं वर्मा, संकल्प गोस्वामी, विश्वजीत भदोरिया, युवराज गोस्वामी आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...