अब सड़क पर नहीं दिखेंगे आवारा पशु और कंडम वाहन, नगर निगम करेगा कार्यवाही

 रविकांत दुबे AD News 24


ग्वालियर-  नगर निगम द्वारा शहर से आवारा पशु (कुत्ते, गाय, सांड बैल) इत्यादि को पकड़ने एवं रोड किनारे खडे कंडम वाहनों को हटाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत तीनों विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंट्रोल रूम पर मिली शिकायतों के आधार पर आवारा पशुओं को पकडने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। वहीं अब रोड पर खडे कंडम वाहनों को हटाने के लिए भी निगम द्वारा प्रभावी अभियान चलाया जाएगा। 
        उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी मदाखलत एवं आवारा पशु प्रबंधन  सत्यपाल सिंह चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि संभागीय आयुक्त एवं निगम प्रशासक  आशीष सक्सैना व नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा के निर्देशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत सडकों पर खडे कंडम वाहनों से होने वाली गंदगी एवं शहर में आवारा पशुओं की समस्या के निराकरण के लिए निगम द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। शहर में ऐसे नागरिक जिनके कंडम वाहन काफी लंबे समय से रोड पर खडे हैं जिसके कारण वहां सफाई नहीं हो पाती है उन्हें जप्त करने के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही ऐसे वाहन जो रात्रि में खडे होते हैं सुबह चले जाते हैं उनके लिए भी निगम द्वारा विस्तृत कार्य योजना बनाई जा रही है। जिससे यातायात बाधित न हो और सफाई करने में भी परेशानी न हो।
        इसके साथ ही शहर में जो गौ-पालक अपने प्लाॅट या घर पर गाय, भैंस आदि का पालन कर रहे हैं तथा वह दूध निकालने के बाद इन्हें सडको पर खुला छोड देते हैं ऐसे गौ-पालकों के विरुद्व शीघ्र ही न्यायिक प्रकरण बनाने की कार्यवाही भी की जाएगी। 
       नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं एवं रोड किनारे खडे कंडम वाहनों की जानकारी देने  हेतु कन्ट्रोल रूम भी बनाया गया है जहां वकायदा शिकायतों का लेखा-जोखा भी रखा जाएगा। कन्ट्रोल रूम का नंबर 0751-2438358 है। शहर में कहीं भी यदि आमजन को समस्या हो तो वह कन्ट्रोल रूम पर प्रातः 9 बजे से रात्रि 11 बजे तक शिकायत नोट करवा सकते हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...