ग्वालियर की आशीर्वाद योजना मॉडल बतौर पूरे प्रदेश में लागू होगी – मुख्यमंत्री चौहान

 रविकांत दुबे AD News 24

असहाय बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर-घर राशन पहुँचाने के लिये बनी योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 

ग्वालियर । मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि असहाय बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को घर पर ही राशन मुहैया कराने के लिये ग्वालियर जिला प्रशासन ने “मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना” के रूप में सराहनीय पहल की है। ग्वालियर जिले की इस पहल को मॉडल बतौर पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा। मुख्यमंत्री  चौहान ने रविवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान “मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना” का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद  ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री  ओमप्रकाश सखलेचा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  महेन्द्र सिंह सिसौदिया, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री  ओपीएस भदौरिया व लोक निर्माण राज्यमंत्री  सुरेश धाकड़, सांसद  विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, पूर्व विधायक  मुन्नालाल गोयल व भाजपा जिला अध्यक्ष  कमल माखीजानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। साथ ही संभाग आयुक्त  आशीष सक्सेना, पुलिस महानिरीक्षक  अविनाश शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक  सचिन अतुलकर, कलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक  अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त  शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  किशोर कान्याल, अपर कलेक्टर  आशीष तिवारी व स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। 

कलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत ग्वालियर जिले में 3 हजार 607 बुजुर्ग एवं दिव्यांगों के घर पर ही शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन पहुँचाया जायेगा। उन्होने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असहाय बुजुर्गों को इस योजना में शामिल किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...