स्मार्ट सिटी के तहत किये जा रहे विकास कार्यो का सीईओ जयति सिंह नें किया निरीक्षण

रविकांत दुबे AD News 24

 ग्वालियर। स्मार्ट सिटी के तहत प्रगतिरत कार्य गुणवता के साथ समय सारणी बनाकर पूर्ण किये जाएं, यह निर्देश स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह नें मंगलवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत महाराज बाडा पर किये जा रहे विभिन्न विकास परियोजनाओ के निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्माण एजेन्सी एवं अधिकारियों को दिए। निरिक्षण के दौरान इन प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

सीईओ जयति सिंह नें मंगलवार सुबह महाराज बाडा पहुंच कर  स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित डिजीटल म्यूजियम के अंतर्गत बनने वाले तारामंडल का मुआयन किया। श्रीमती सिंह नें तारामंडल के कार्य की प्रगति रिपोर्ट के बारे में संबंधित अधिकारियो से जानकारी ली। तारामंडल के डोम को बनाने वाली कंपनी के अधिकारियो नें जानकारी देते हुये बताया कि तारामंडल का कार्य अंतिम चरण में है, और जल्द ही अब प्रोजेक्टर और आईटी इत्यादी से संबंधित कार्यो की शुरुआत की जायेगी। श्रीमती सिंह नें संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिया कि तारामंडल के डोम के बाहरी ढांचे की वाटर लीकेज सहीत अन्य सुरक्षा जांचो को सुनिश्चित करके उसके अंदरुनी भाग के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। वही उन्होंने निर्देश दिया कि तारामंडल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट से उन्हे रोज अवगत कराया जाये। श्रीमती सिंह नें स्मार्ट रोड परियोजना के तहत गोरखी परिसर पर बनाई जा रही अंडरग्राउंड पार्किंग का भी निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान कंपनी के अधिकारियो नें श्रीमती सिंह को कार्य की प्रगति रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...