कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस ने ग्वालियर- झांसी हाईवे पर किया चक्काजाम

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर. कृषि कानून के विरोध में प्रदेश के विभिन्न मुख्य मार्गों पर कांग्रेस सहित अन्य संगठनों द्वारा चक्काजाम किया गया। ग्वालियर-चंबल मप्र के ग्वालियर से 15 किमी दूर बड़ागांव पर किसान संघर्ष समन्वय समिति के आव्हान पर अंचल में भी 6 फरवरी की दोपहर 12 से 3 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता चक्काजाम करने हाईवे पर पहुंच गए थे। शनिवार को डबरा शहर क्षेत्र के सिमरिया टेकरी पर ग्वालियर-झांसी हाईवे पर कांग्रेसियों द्वारा चक्काजाम किया गया। यह चक्काजाम दोपहर 12 से शुरू हुआ जो बहुत देर तक जारी रहा। हाईवे के दोनों ओर की सड़कों पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। बड़ागांव के गणेशपुरा चौराहा पर चक्काजाम करने वालों में प्रमुख रूप कांग्रेस की ओर से सुनील शर्मा, समिति की ओर से अलबेल सिंह राणा, भगवानसिंह गुर्जर, अशोक पाठक, पूरनसिंह राणा, रामकिशन कुशवाह और माकपा के अखिलेश यादव आदि लोग मौजूद रहें।

सड़क के बीचों बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है इसी धरना प्रदर्शन के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुजर रहे थे। भाजपा के यह वरिष्ठ नेता ग्वालियर की ओर से दतिया की ओर जा रहे थे मगर आंदोलनकारियों ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया और सिमरिया टेकरी पर ही रोक दिया। पूर्व मुख्यमंत्री का काफिले को जब रोका गया तो वे बिलौआ से होते हुए आगे की ओर बढ़ गए। डबरा, भितरवार, पिछोर, चीनोर के किसान नेता इस चक्काजाम में शामिल है।

आपको बता दें कि इस चक्काजाम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साहब सिंह गुर्जर ने जब मंच संचालकों से कहा कि उनको निरावली पर चक्काजाम आंदोलन में शामिल होने जाना है इसलिए वह जल्दी निकल जाएंगे इसके बाद साहब सिंह गुर्जर ने कुछ देर आंदोलन को संबोधित किया और चले गए। इसके बाद समिति पदाधिकारियों ने मंच से घोषणा की कि यदि कोई राजनीतिक दल के व्यक्ति यहां केवल बोलने के लिए ही आए है तो वह कहीं अन्य स्थान पर बैठ सकते है और अगर धरने में शामिल होने आए है तो तीन बजे तक बैठें। इसके बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश सिंह सिकरवार एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील शर्मा अलग होकर डिवायडर पर बैठ गए हालांकि कुछ देर बाद वह पुनः आंदोलन स्थल पर जाकर बैठ गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...