कोरोना टीकाकरण के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले स्‍थान पर

मध्‍य प्रदेश में अब तक 5 लाख 99 हजार स्वाथ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीके का पहला डोज लग चुका है

भोपाल। इस वक्‍त देशभर में कोरोना टीकाकरण महाअभियान चल रहा है और स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों के बाद अब दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जा रहा है। अब तक टीकाकरण के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले नंबर पर है। प्रदेश में कुल पंजीकृत हितग्राहियों में अब तक 68 फीसद को टीका लगाया जा चुका है, जो देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में अब तक 5 लाख 99 हजार स्वाथ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीके का पहला डोज लगाया गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने टि्वटर के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन 18 व 19 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों के लिए 20 फरवरी को मॉपअप राउंड होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...