विपरीत परस्थितियों में भी निगम की दीनदयाल रसोई चलती रही: मुरैना नगर निगम बधाई के पात्र - मुख्यमंत्री

प्रदेश की धरती में कोई व्यक्ति भूखा नही सोये, इसी सोच के साथ दीन दयाल रसोई का समाज के सहयोग से किया जा रहा है संचालन - मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में 99 नवीन व सुदृढ़ीकृत दीनदयाल रसोई केन्द्रों का किया ई लोकार्पण

मुरैना 26 फरवरी 2021/ अन्न ही ब्रम्ह है। जीवन संचालन के लिए भोजन आवश्यक है। इसी सोच के साथ प्रदेश सरकार हर गरीब व्यक्ति को रोटी, कपड़ा मकान, दवाई,  शिक्षा, रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करनें के लिए कार्य कर रही है। जब मनुष्य पैदा होता है तो ईश्वर कोई भेद नही करता। जन्म के बाद मनुष्य को गरीबी का सामना करना पड़ता है। जबकि प्रकृति द्वारा उपलब्ध संसाधनों का समाज के हर व्यक्ति को समान रूप से उपयोग करनें का अधिकार है। कोरोना काल के समय विपरीत परस्थितियों में भी नगर निगम मुरैना द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल रसोई चलती रही और भूखों को भरपेट भोजन कराया। वास्तव में नगर निगम मुरैना बधाई के पात्र है। मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर मुरैना नगर निगम की प्रशंसा की।  

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुरैना के माहौर चौराह तुस्सीपुरा निवासी शकील शाह पुत्र बकील शाह से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से रूबरू होकर चर्चा की। जिसमें मुख्यमंत्री ने शकील शाह से कहा कि मुरैना में पंडित दीनदयाल रसोई कबसे खुली और किस प्रकार का भोजन परोसा जाता है, आप उस भोजन से संतुष्ट है, इस पर तुस्सीपुरा निवासी शकील शाह ने बताया कि 2017 से मेला ग्राउण्ड में पंडित दीनदयाल रसोई चल रही है, जिसमें मैं प्रतिदिन 5 रूपये का भोजन करने जाता हूं। दाल, सब्जी, चावल भर पेट रोटी खाता हूं। मैं बहुत प्रशन्न हूं। हाथ ठेला लगाने के बाद मैं दोपहर 12 बजे का भोजन पंडित दीनदयाल रसोई में करता हूं। कोरोनाकाल में भी पंडित दीनदयाल रसोई नियमित संचालित रही। मैंने भरपेट भोजन किया। इस पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि विपरीत परस्थितियों में भी नगर निगम मुरैना द्वारा पंडित दीनदयाल रसोई को संचालित करके लोंगो को भरपेट भोजन कराया। मैं नगर निगम मुरैना की भूरी-भूरी प्रशांसा करता हूं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री योगेशपाल गुप्ता, नगर निगम कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता, समाजसेवी श्री सोनू परमार, श्री सोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं गरीब बच्चे उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार अमीरी और गरीबी के अंतर को समाप्त करनें तथा गरीबों को विकास के अवसर देने हेतु संबल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट वेण्डर योजना, सस्ते दर पर अनाज उपलब्ध करानें जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। उसी कड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरो मे काम करनें के लिए आने वाले लोगों शहरी गरीब परिवारों को दो जून का भोजन उपलब्ध करानें के लिए दीन दयाल रसोई योजना प्रारंभ की गई है, जिसका लाभ गरीब परिवारों को मिल रहा है। इस आशय के विचार प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश में 99 नवीन व सुदृढ़ीकृत दीन दयाल रसोई केन्द्रों के  ई लोकार्पण के अवसर पर संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीब एवं दरिद्र व्यक्तियो की सेवा से ही दरिद्र नारायण मिलते है। गरीबों के लिए नगरीय क्षेत्रों तथा धार्मिक एवं पर्यटनों स्थलों में दीन दयाल रसोई एवं रैन बसेरा की शुरूआत की गई है, जिनके संचालन में समाज एवं स्वयं सेवी संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर उन्होंने धार, मंदसौर, उज्जैन, छतरपुर तथा इंदौर में संचालित दीन दयाल रसोई मे भोजन प्राप्त करनें वाले लोगों तथा रसोई का संचालन करनें वाली संस्थाओं के संचालकों से चर्चा भी की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

26 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:30 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:39 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...