17 मार्च 2021 का राशिफल

 पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि 

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी। आनंद-प्रमोद के पीछे धन का व्यय होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

वृषभ

आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर है। आज रूकी हुई रकम मिल सकती है। फिलहाल नए काम की शुरूआत न करें। कुसंगति से दूर रहें। नशानपान न करें। विद्यार्थियों को बेहतर रिजल्ट मिलेगा। आज किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें।  काम में आज आपको पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार आएंगे। प्रभु की आराधना करेंगे।

मिथुन राशि 

 आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सभी कार्य आसानी से सफल होंगे, जिससे धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिससे शारीरिक-मानसिक रूप से आनंद का अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन मनोरंजन में बीतेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कर्क

आज आप अपनी आर्थिक उन्नति के लिए प्लान बनायेंगे। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। घर के बुजुर्ग  की सेहत में सुधार दिखेगा। किसी की बात में न आएं, सावधान रहें। कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नई योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थियों को आज ज्यादा पढ़ाई करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। नौकरी परिवर्तन कर सकते है। 

सिंह राशि 

 आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहने से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। जिद्दी वाला रवैया छोडना होगा, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, अन्यथा वाद-विवाद में फंस सकते हैं। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और नये काम की शुरुआत करने से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संबंधित बीमारियों से सावधान रहें। यात्रा को टालें।

कन्या

आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी बात को लेकर परिवार के किसी सदस्य से मतभेद की स्थिति बन सकती है। लोग आपकी बातों सम्मान करेंगे। आज यात्रा न करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज का दिन शानदार रहेगा। बुजुर्गों से बातचीत करने के बाद आपको मानसिक शांति मिलेगी। ईश्वर की आराधना करेंगे। दान-पुण्य कर सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। 

तुला राशि 

 आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृश्चिक

आज सही समय पर आपकी मदद से परिवार की किसी समस्या का समाधान होगा। नए कार्यों में कामयाबी मिलेगी।  किस्मत का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। का दिन आपके लिए काफी लाभदायक होगा। आज व्यवसाय में उन्नति के साथ नए साधनों में बढ़ोतरी होगी। सहयोगियों से सहायता मिलेगी। अचानक यात्रा पर जा सकते है। वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। 

धनु राशि 

 आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडने से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से भी आप स्वस्थ महसूस करेंगे। मित्रों से उपहार आदि मिलेंगे। परिवारजनों से सुख भी आज अच्छा मिलेगा। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में भी धन लगा रहेगा।

मकर

आज किसी पुराने निवेश का लाभ मिलेगा। आपके व्यवसाय में नरमी के आसार हैं। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। सेहत सामान्य रहेगा। प्रभु की आराधना करें। युवाओं का दिन बेहतर ढंग बीतेगा। नौकरी मिल सकती है। मानसिक  शांति का अनुभव होगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। विरोधियों से सावधान रहें। बातचीत करते समय सतर्क रहें।  

कुम्भ राशि 

 आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। धन का व्यय अधिक होगा। संतानों की चिंता सताएगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है। धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है।

मीन

आज आपका दिन अच्छा रहेगा. आज के दिन किसी प्रबुद्द व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपकी जीवन दिशा बदल सकती है। आध्यात्मिकता की ओर रूझान होगा। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है। अनावश्यक खर्च पर काबू रखें। समाज में आपके काम की सराहना होगी। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपने काम को पूरा करने का प्रयास करें। आलस्य न करें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...