कांग्रेस कल 20 मार्च को मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस, निकालेगी तिरंगा यात्रा

 रविकांत दुबे AD News 24

 ग्वालियर । शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 20 मार्च को शाम 4रू30 बजे लोकतंत्र सम्मान दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा व राष्ट्रपिता महात्मा गाधी की प्रतिमा पर पहुंचकर समाप्त होगी।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि फूलबाग पर ही मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का संदेश स्क्रीन पर दिखाया एवं सुनाया जाएगा। तिरंगा यात्रा मे कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के सभी कार्यकारी अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, आइटी एवं इंटरनेट मीडिया सेल, सेवादल, इंटक, एनएसयूआइ, ब्लाक मंडलम, सेक्टर अध्यक्ष, कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के सभी सक्रिय एवं साधारण सदस्य शामिल रहेंगे। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शनिवार को शाम 4.30 बजे कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होंगे। इसके बाद यहीं से तिरंगा यात्रा शुरू होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...