21 मार्च 2021 का राशिफल

  पंडित रविकांत दुबे


मेष राशि 

कोई अटकी प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। अनहोनी की आशंका रहेगी। परिवार के साथ आनंद पूर्वक समय बिताऐंगे। बच्चों का मन आज किसी क्रिएटिव काम में लगेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति हो सकती है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप खर्चे करने से ज्यादा बचत करने और निवेश करने में इच्छुक रहेंगे।

वृषभ राशि 

कोई आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यस्थल में आपका दबदबा बना रहेगा। धनहानि की आशंका है। धन संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा।  इस दौरान आपकी पत्नी की ज़रूरतें थोड़ी बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि 

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव बड़ा नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नौकरी के क्षेत्र में कठिन प्रयास के बाद आपको सफलता हासिल होगी। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अगर आप किसी दीर्घकालिक निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा। मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।

कर्क राशि 

आर्थिक लिहाज से समय श्रेष्ठ है। किसी आध्यात्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगीं। खानपान के प्रति लापरवाही आपकी पाचन क्रिया को असंतुलित कर सकती हैं। पत्‍नी के साथ घर की साफ-सफाई में मदद करेंगे।

सिंह राशि 

आपका सवभाव बड़ा ही गुस्सैल है इसकी क्रोध पर काबू रखें‌‌। अपने अंदर गजब की ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें। आर्थिक रूप से बहुत अच्छा करेंगे और अपनी प्रतिस्पर्धी को बहुत पीछे छोड़ देंगे। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें।

कन्या राशि 

नए काम की शुरुआत होगी। लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद ना रखें और मेहनत करते रहें। अपने परिवार को खुश रखने के निरंतर प्रयास करेंगे। इस समय अपनी गतिविधियों की गोपनीयता बनाकर रखना जरूरी है। आमदनी के अनुसार खर्चो पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए जातकों से दोस्ती हो सकती है।

तुला राशि 

आज का दिन सावधानी से गुजारेंगे तो बेहतर रहेगा। बहस और चर्चा से दूर रहें। दोस्तों से आज बातचीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। भरपूर पारिवारिक सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। पुराने भूले हुए सहयोगी मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक राशि 

कभी-कभी गुस्से व जिद जैसी नकारात्मक बातों की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। लापरवाही की वजह से खर्चों में वृद्धि भी हो सकती हैं। आप अपने करियर को लेकर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा की योजना बन सकती है। संतान की संगति और गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।


धनु राशि 

आज कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज का दिन सफलता दायक रहेगा। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। जो लोग लंबे समय से पदोन्नति का इंतज़ार कर रहे थे उन्हें इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है। इस राशि के सिंगल जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा क्योंकि काम और व्यस्त कार्यक्रम के दौरान आप किसी विशेष इंसान से मिल सकते हैं।

मकर राशि 

रिश्ते के लिहाज से आपको थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक मजबूती मिलेगी और आपको ढेरों उपहार भी मिलेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग है। किसी करीबी से जुड़ी खबर मन प्रसन्न कर सकती है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कुंभ राशि 

आप थोड़े तनावपूर्ण होंगे और आप खुद के प्रयासों को कम आंकेंगे लेकिन समय के साथ बढ़ते हुए आप अपनी कड़ी मेहनत के अनुकूल परिणाम अवश्य देखे सकेंगे। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। नौकरी में आपकी सफलता बढ़ेगी। खास लोगों से बहसबाजी करना आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। बीमा और कमीशन संबंधी कामों में अचानक फायदा मिल सकता है।

मीन राशि 

दिन की शुरुआत कुछ कठिनाइयों के साथ हो सकती है। फिर भी आपका उत्साह बना रहेगा। किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, संयम बरतें। पैसे के लेनदेन संबंधी कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है। इस समय व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की भी अधिकता रहेगी। अभी आप पूरी तरह से अपने लक्ष्य पर फोकस करने की कोशिश कर रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...