24 मार्च 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे



मेष राशि 

आज आपके परिश्रम से किए गए कार्य में सिद्धि होगी। आपकी कर्मठता और आपका आत्मविश्वास सर चढ़कर बोलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। आपके बॉस भी आपकी तारीफ करेंगे। इनकम बढ़िया रहेगी। शत्रुओं पर हावी होंगे, फिर भी कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी। यह आपके पेशे के लिए तेजी से प्रगति करने के लिए अनुकूल दिन है।

वृषभ राशि 

आज आप किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। शादीशुदा लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर उत्सव का माहौल बनेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। साझेदारी वाले कार्यों में आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

मिथुन राशि 

आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। दांपत्य जीवन में कड़क रवैया अपनाना अच्छा नहीं। शांति से काम लें। किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है। अपने परिवार वालों से अपने प्रिय के बारे में बातचीत करेंगे। काम के सिलसिले में अधिक मेहनत करने पर जोर देना ठीक होगा। आप अपने रोमांटिक रिश्ते में सफलता प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि

आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। मान-सम्‍मान में वृद्धि का योग बना हुआ है। आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे, लेकिन अंतत: सही निर्णय लेंगे। अपनी दोस्ती और भावनाओं को नियंत्रण में रखें ताकि अपनी किसी अनियंत्रित बात या काम की वजह से आपकी गलत छवि न बन जाए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

सिंह राशि

आज आपको सुख प्राप्ति होगी। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। यात्रा करते और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखें। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। जीवनसाथी से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। वाहन लेने का योग बन रहा है।

कन्या राशि

आज अचानक सेहत बिगड़ सकती है और कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। आज के दिन आप मानसिक रूप से सकारात्मक रहेंगे। कोई नया मोबाइल खरीदने का विचार कर सकते हैं। टेंशन कम से कम लें। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ।

तुला राशि 

सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगे। आज आप माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। आज दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी, जिसमे किसी विषय की चर्चा करेंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। कार्य जो कई दिनो से पेन्डिंग चल रहें थे उनको आज आप सरलता से अंजाम दे पायेंगे।

वृश्चिक राशि 

जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन खुशनुमा बना सकता है। खर्चे हल्के-फुल्के होंगे और आवश्यक कामों पर होंगे। परिवार में सामंजस्य रहेगा। विदेश जाने के लिए यदि लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, तो इंतजार खत्म हो सकता है। शत्रु पक्ष के प्रति लापरवाही न बरतें। प्रेम जीवन अच्छा चलेगा और अपने प्रिय से दिल की बातें कहेंगे। लंबे समय से चल रहे कानूनी मसले से आपको राहत मिलेगी।

धनु राशि 

आज आपको पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। आज घर पर अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। आज अनावश्यक विवादों में खुद को न उलझाएं। लवमेटस के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मौसम खराब होने पर अपनी सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि 

व्यापार करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इनकम बढ़ेगी। आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा, स्थितियां आपके सामने किसी पुरानी अवांच्छित बात को फिर से लाकर खड़ी कर सकती हैं जिससे आप बचना चाहते थे। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिल सकता है। कार्य तथा यात्रा के लिए समय अनुकूल है। आपकी कार्यकुशलता मजबूत होगी लेकिन अपने व्यवहार पर ध्यान दें और साथ काम करने वाले लोगों को महत्व दें।

कुंभ राशि 

कार्यस्थल पर परेशानियां हो सकती हैं। खर्च बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आज अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं। आईटी और बैंकिंग फील्ड के जातक प्रगति करेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा।

मीन राशि 

आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। पारिवारिक जीवन मधुर बना रहेगा। स्वाभाव में शालीनता बनाए रखें। संतान पक्ष मजबूत रहेगा। आज घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य तथा व्यवहार से प्रसन्न होंगे। यात्राएं लाभकारी होंगी। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विचार-विमर्श कर लें ताकि अपने मन में बिठाई हुई घबराहट को दूर किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...