नगर निगम अवैध निमार्णो की बनायेगी सूची, 40 टीमे में करेगी 1 अप्रैल से सर्वे

चन्द्रभान भाटिया AD News 24

फरीदाबाद । निगम आयुक्त यशपाल ने बताया की नगर निगम द्वारा आगामी 1 और 2 अप्रैल को अवैध एवं अनाधिकृत निर्माणों की जानकारी जुटाई जाएगी। निगम द्वारा इस सर्वे को दो दिन के लिए शहर भर में किया जाएगा। इस दौरान उन कॉलोनियों को भी शामिल किया जाएगा जो अवैध रूप से बनाई जा रही है।

इसके लिए निगम द्वारा 40 टीमों का गठन किया जाएगा। प्रत्येक टीम में सहयोग के लिए 3  से 4 कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। अभियान के पूरा होने के बाद दोषियों पर तय नियम अनुसार करवाई होगी। इस सर्वे की जानकारी उसी समय फरीदाबाद 311 एप पर दर्ज होगी। ताकि बाद में उन जगहों पर आवश्यक कारवाही की जा सके। निगम आयुक्त यशपाल ने बताया कि अवैध निर्माणों से शहर की खूबसूरती बिगड़ती है। साथ ही जो लोग तय जगह में रह रहे है उन्हे भी कई तरह सिविक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए यह अभियान कम सर्वे को तैयार किया गया है। साथ ही इस ऐप पर आम जन भी सूचना दे सकते है। जिसके प्राप्त होने पर कारवाही होगी। यह ऐप एंड्रॉयड व आईओएस फोन पर उपलब्ध जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...