पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गली-गली, मोहल्ला और बाजारों में हुआ होलिका दहन

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर। रविवार को लॉकडाउन और जिला प्रशासन, पुलिस की लाख बंदिशों के बीच शहर में पूरे जोश और उल्लास से होलिका दहन किया गया है। रात 9 बजे कोरोना के बीच गली-गली, मोहल्लों और बाजारों में होली जलाई गई। इस बार  होलिका की ऊंचाई हर जगह पहले से कम दिखाई दी। सराफा बाजार में शहर की सबसे बड़ी होली जलती है। यहां हर साल 25 हजार से ज्यादा कंडों की होली सजती थी, लेकिन इस बार दस हजार कंडे ही होली में लगाए गए हैं। होली पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे शहर में काफी संख्या में पुलिस जवान व अफसर तैनात किए गए हैं। पुलिस की यह व्यवस्था सोमवार रात तक रहेगी।

 जिला प्रशासन ने शहर के लोगों को सांकेतिक रूप से होली मनाने के लिए अपील की थी। पर शहर में सुबह से ही लॉकडाउन जैसा माहौल नजर नहीं आया है। होली पर रंगों के त्यौहार पर लोगों ने खरीदारी करने के लिए बार-बार कर्फ्यू तोड़ा। रात होते ही लोग होलिका दहन के लिए सड़कों पर निकल आए। जैसे हर साल होलिका दहन होता था वैसे ही ढोल बाजों के साथ होली जलाई गई।

शहर की सबसे प्रसिद्ध होली सराफा बाजार बाड़ा में जलती है। यहां हर साल 20 फीट ऊंची होली चलती है, लेकिन इस बार सिर्फ 5 फीट की होली जलाई गई है। रविवार को यहां जिला प्रशासन और पुलिस के दल पहुंचे और होली की ऊंचाई कम कराई गई है। यहां होलिका दहन के साथ ही लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

सराफा बाजार के साथ ही शहर के सनातन धर्म मंदिर और अचलेश्वर मंदिर के बाहर भी होलिका दहन किया गया है। यहां भी होली की ऊंचाई पिछले वर्षो की तुलना में काफी कम थी। यहां भी लोगों ने मास्क पहनकर होलिका पूजन किया और सोशल डिस्टेंस के साथ होलिका दहन का आनंद लिया।

कायस्थ महापंचायत ग्रेटर ग्वालियर 30 मार्च को सुबह 10 बजे कटीघाटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर में हवन आयोजित करेगा। उधर अभा कायस्थ महासभा भारत दिल्ली पंजीकृत के राकेश श्रीवास्तव के मुताबिक शहर में होने वाले समाज के सभी होली मिलन समारोह सहित अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...