शनिचरी अमावस्या पर शहर के शनि मंदिरों में रही भी़ड़, भक्तों की पूजा अर्चना

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर। शनिचरी अमावस्या पर शहर के सभी शनि मंदिरों में सुबह से भक्तों का पहंुचना शुरू हो गया है और शनि को शांति करने भक्तों ने शनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक किया और तिल-मगोड़े का भोग भी लगाया। शनि अमावस्या कोलेकर सभी शनि मंदिरों पर तैयारियां की गई हैं। मंदिरों को सजाया गया है। इसमौके पर भण्डारों का भी आयोजन किया जाएगा।न्याय केदेवता शनिदेव की कृपा दृष्टि पाने के लिए भक्त शनिवार को शनि मंदिरों में भगवान की पूजा अर्चना करने पहुंचेे हैं। भक्तों ने शनिदेव को सरसों का तेल, तिल,काला कपड़ा और लोहा आदि भेंट किया।

वहीं शनिचरी अमावस्या पर मुरैना के एैंती गांव में पहाडी पर स्थित शनिदेव मंदिर मेंशुक्रवार की शाम से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे और रात 12 बजे से मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जिसके बाद से हजारों श्रद्धालु शनिदेव महाराज केदर्शन कर चुके हैं। शनिवार को सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमानअष्टक का पाठ करने भी शनि ग्रह के प्रभाव से शांति मिलती है। 


 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें