देश में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज पुणे में मिले, कोरोना रोकने के लिए पाबंदियां बढ़ाई गईं

चैतन्य राजदेव AD News 24

पुणे। महाराष्ट्र में कोरोना तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों में यहां 23 हजार से ज्यादा केस आए हैं। संक्रमण से मौतों का सिलसिला भी बढ़ रहा है। पुणे देश के सबसे प्रभावित शहर बनता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान पुणे मंडल (पुणे शहर, ग्रामीण, पिंपरी चिंचवाड़ और कोल्हापुर) में 4,745 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान यहां 15 लोगों की मौत भी हुई है। बुधवार को देश में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मरीज भी पुणे में ही मिले।

कोरोना के मरीजों की संख्या बताने वाली वाली वेबसाइट Worldometer के मुताबिक पिछले 24 घंटों में पुणे में जितने पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उतने मरीज इसी दौरान दुनिया के 200 देशों में भी नहीं मिले हैं। इन देशों में फिलीपींस, बुलगारी, ग्रीस, हंगरी, कनाडा, ऑस्ट्रिया, पाकिस्तान, यूएई, बांग्लादेश, स्विट्जरलैंड, साउथ अफ्रीका, कुवैत, मैक्सिको, मलेशिया, नॉर्वे और जापान जैसे बड़े देश भी शामिल हैं।

पुणे में कोरोना रोकने के लिए पाबंदियां बढ़ाई गईं

पुणे महानगर पालिका इलाके में सभी सामाजिक,सांस्कृतिक,राजनीतिक और धार्मिक गतिविधियों पर अगले आदेश तक पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

शादी में 50 लोगों के ही शामिल होने की परमिशन है।

अंतिम संस्कार जैसे कार्यक्रमों में 20 लोग शामिल हो सकते हैं।

पुणे पालिका क्षेत्र के (स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) सभी ऑफिसों में 50% वर्सफोर्स के साथ काम करने के आदेश।

प्राइवेट ऑफिसेज को ज्यादातर वर्क फ्रॉम होम देने को कहा गया।

31 मार्च तक पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...