रोको-टोको अभियान के तहत एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने मास्क बांटे

पडाव चौराहे  पर सायरन बजते ही ट्रेफिक रूका, दिव्यांग ऐश्वर्या ने भी मास्क बांटे

ग्वालियर। कोरोना से बचाव हेतु जरूरी मास्क के लिये रोको-टोको अभियान के तहत आज एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने भारत स्काउट गाइड के साथ मिलकर पडाव चौराहे पर प्रात: 11 बजे 1100 से भी अधिक मास्कों का वितरण किया। यह अभियान प्रदेश भर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर आयोजित कार्यक्रम के तहत सायरन बजते ही किया गया। सायरन के दौरान दो मिनट को ट्रेफिक भी रोका गया।

मास्क वितरण अभियान के तहत पत्रकारों ने सभी वाहन चालकों के अलावा राहगीरों से भी स्वयं व अपने परिजनों की सुरक्षा हेतु मास्क पहनने का आग्रह किया। इस दौरान वाहन चालकों ने हमेशा मास्क पहनने का संकल्प भी दोहराया। मास्क वितरण अभियान दो घंटे चला। इस दौरान सभी ने मास्क वितरण अभियान की सराहना की। 

इस दौरान एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सह प्रदेश अध्यक्ष विनय अग्रवाल , सहित प्रेस क्लब ग्वालियर के सचिव  सुरेश शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष धीरज बंसल, महासचिव श्याम श्रीवास्तव, प्रदीप गर्ग, रविकांत दुबे, अश्विनी शर्मा, योगेन्द्र प्रकाश शर्मा, संजय भारद्वाज, रामकिशन कटारे, विवेक श्रीवास्तव, राजेन्द्र झा, अजय दुबे, नवीन परिहार, गुलशन पारूथी, विजय खंडेलवाल, अजय सिरसठ, विनोद तिवारी, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रहलाद भाई, भारत स्काउट गाइड की जिला उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, डीओसी शंकर जैन, सुजीत जैन, प्रताप माहौर, नरेन्द्र कुमार पिप्पल, अनुपम जादौन, आदि उपस्थित थे। वहीं स्काउट पदाधिकारियों ने भी पडाव चौराहे की साइडें संम्हाली और मास्क वितरण किया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...