EOW ने ग्वालियर में रिश्वत लेते नगर निगम के जोनल अधिकारी और टाइम कीपर को रंगे हाथ पकड़ा

मकान तोड़ने को रोकने के एवज में  रूपयों की थी डिमांड

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर वार्ड 14 के जोनल अधिकारी और टाइम कीपर को  ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुये पकड़ा है। मकान तोडने को रोकने की एवज मे इन दोनों ने मांगे थे रूपये। मूव ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार EOW (इकोनॉमिक ऑफेंस विंग) ने शुक्रवार दोपहर नगर निगम के जोन क्रमांक-14 के जोनल ऑफिसर मनीष कन्नोजिया और टाइम कीपर इंदर सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। मकान तोड़ने के नोटिस थमाकर जोनल ऑफिसर ने 3 लाख रुपए की मांग की थी। 2 लाख रुपए में बात पक्की हो चुकी थी। शुक्रवार दोपहर फरियादी 50 हजार रुपए की दूसरी किश्त लेकर पहुंचा था। जैसे ही जेडओ ने रुपए लेकर टाइम कीपर को गिनने के लिए दिए EOW के अफसरों ने उनकी कलाई थाम ली। रिश्वत की रकम निगरानी में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार का प्रकरण बनाया गया है। अभी पूछताछ की जा रही है।

सिकंदर कंपू निवासी अनूप कुशवाह के दोस्त की एक बीघा जमीन झांसी रोड कोटे के सराय में हैं। यहां वर्ष 2018 में अनूप ने कॉलोनी काटी थी। करीब 8 मकान वहां बन चुके हैं और 10 प्लॉट पर मकान बनने का काम शुरू हो चुका है। जो मकान बन गए हैं वह नगर निगम में सभी तरह के टैक्स भी भर रहे हैं। यह जगह नगर निगम के जोन क्रमांक-14 में आती है। जोन-14 का ऑफिस सिटी सेंटर शारदा विहार में है। जोनल ऑफिसर मनीष कन्नौजिया हैं। लॉकडाउन के बाद से जोनल ऑफिसर मनीष लगातार कॉलोनी के लोगों को परेशान कर रहे हैं। वह कॉलोनी में जाकर मकान और जमीन को अवैध बताकर तोड़ने की धमकी देते हैं।

जब प्रॉपर्टी कारोबारी अनूप कुशवाह ने जोनल ऑफिसर से बात की तो उन्होंने धमकाया और मकान तोड़ने की कार्रवाई रोकने के बदले 3 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। अनूप ने किसी तरह उनको समझाया तो वह 2 लाख रुपए में पूरा मामला निपटाने के लिए तैयार हुआ। चार किश्तों में यह रकम देना तय हुआ। 50 हजार रुपए अनूप पहले दे चुके थे। पर दूसरी किश्त में देरी होने पर जोनल ऑफिसर बीते 3 दिन से वहां मकान बनाकर रहने वालों को काफी परेशान कर रहा था। यहां तक नोटिस भी दे आया था।

इस पर अनूप ने उसे सबक सिखाने के लिए EOW एसपी अमित सिंह से मिलकर मामले की शिकायत की। उन्होंने पूरे मामले को तैयार किया। पूरी प्लानिंग के साथ शुक्रवार को अनूप सिंह को पचास हजार रुपए लेकर शारदा विहार स्थित नगर निगम कार्यालय में पहुंचाया गया। जहां पर रिश्वत लेते ही EOW की टीम ने दबिश दी और जेडओ मनीश कन्नोजिया व टाइम कीपर इंदर सिंह को दबोच लिया। जेड ओ मनीष ने रिश्वत के रुपए हाथ में लेकर इंदर के हाथ में दे दिए थे। जब इंदर रुपए गिन रहा था तो EOW की टीम ने दोनों से रुपए बरामद कर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...