सुबह 6 से 10 तक थी छूट, 10 बजते ही अलर्ट मोड़ में आई पुलिस कराया बाजार बंद

 रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर। गुरुवार सुबह 6 बजे से कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया था, लेकिन सुबह 10 बजे तक दूध, ब्रेड, टोस्ट और सब्जी के लिए छूट दी गई थी। इस छूट की आड़ में सुबह से बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल नजर आई। पुलिस थी, लेकिन सख्ती नहीं कर रही थी। लोग बेपरवाह सड़कों पर बिना मास्क, सोशल डिस्टेंस के घूमते नजर आए। बाजारों में सुबह से ही दूध, किराना की दुकान खुली थीं।

जैसे ही सुबह के 10 बजे पुलिस सड़कों पर निकल आई। मुरार, ग्वालियर व लश्कर के बाजारों को पूरी तरह बंद करा दिया गया। 

एसपी निकले सड़कों पर

शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चेक करने के लिए एसपी अमित सांघी खुद सड़कों पर निकले। उनके राउंड पर निकलते ही पूरे शहर में पुलिस अलर्ट मोड़ में आ गई। जो बिना कारण सड़कों पर घूमते नजर आए उन पर सख्ती से कार्रवाई की गई। लोगों से जुर्माना वसूला गया। कुछ को हिरासत में लेकर थाने तक पहुंचाया गया। कुछ ने वैक्सीन लगवाने जाने तो किसी ने अस्पताल जाने का बहाना बनाया, लेकिन पुलिस से नहीं बच सके।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

चंदेरा पुलिस द्वारा पैसे मांग कर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

   प्रमोद अहिरवार जिला ब्यूरो टीकमगढ़ म.प्र.  पुलिस अधीक्षक टीकमगढ  मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारी को फरार आरोपियों की गिर...