6 अप्रैल 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे 

मेष 

दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। आप पैसे की अपेक्षा अपने मान-सम्मान व आदर्शों को अधिक महत्व देंगे। आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का भी निर्माण करेगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी।

वृष 

 व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। आत्म मनन करने से आपको बहुत ही शांति मिलेगी और तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी आप प्रयासरत रहेंगे।

 मिथुन

आज आप कार्यों को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से सोच-समझकर पूरा करने का प्रयास करें, इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार तथा समाज में आपका वर्चस्व बना रहेगा। कोई रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।

कर्क

 आज अधिकतर समय पारिवारिक गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उसे पूर्ण करने का उचित समय है। पिछले कुछ समय से चल रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।

सिंह 

 आज ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। घर में नजदीकी लोगों के आगमन से मनोरंजन व उत्साह भरा माहौल रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है। संतान संबंधी कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाएंगे।

 कन्या 

 किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी तथा विशेष मुद्दों पर विचार विमर्श भी होगा। इस समय प्रॉपर्टी या अन्य कोई रुका हुआ कार्य आसानी से हल हो सकता है। सोसाइटी से संबंधित किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक रहेगा।

तुला 

सभी जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लेकर कुछ कार्यभार परिवारजनों में बांट लें। इससे आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में भी बेहतर समय व्यतीत कर पाएंगे और सुकून व शांति का भी अनुभव करेंगे। वाहन अथवा मकान खरीदने के लिए लोन संबंधी कार्यवाही जल्दी ही पूरी हो जाएगी।

 वृश्चिक 

 किसी भी कार्य को करने में दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। आज आप अपनी दिनचर्या को बहुत ही अनुशासित और व्यवस्थित तरीके से व्यतीत करेंगे। जिससे कई रुके हुए कार्य भी गति पकड़ेंगे।

धनु

 आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूरा हो जाएगा। इससे आपको काफी हद तक मानसिक सुकून मिलेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने की पूरी संभावना है। युवाओं को अपनी प्रोफेशनल पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी।

मकर 

 आपकी कुछ समस्याओं का समाधान रिश्तेदारों तथा पारिवारिक लोगों के सहयोग से मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। इस समय किसी महत्वपूर्ण यात्रा का भी प्लान बन सकता है।

कुंभ 

 आज का दिन खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। कार्यों के प्रति सजगता उन्हें सफलता प्रदान करेगी। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, इस बेहतरीन समय का भरपूर सदुपयोग करें।

मीन

 आज कुछ सुखद अनुभव होंगे। किसी समारोह या पार्टी में व्यस्तता रह सकती है। युवाओं को इंटरव्यू आदि में सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। सेाच-समझकर लिया गया किसी भी प्रकार का फैसला आपके लिए बेहतरीन साबित होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...