शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

सुबह की सैर को निकली महिला वकील की आंखों में मिर्ची झोककर बदमाश ने लूटा

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर.।  सुबह की सैर पर निकली महिला वकील की आंखों में मिर्ची झोंकरकर एक बदमाश ने सोने की चेन लूट की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के एजी ऑफिस के नजदीक शुक्रवार की सुबह लगभग 08.30 बजे की है। घटना का पता चलते ही एएसपी हितिका वॉसल, टीआई झांसी रोड मिर्जा आसिफ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद शहर की नाकाबंदी की गयी, लेकिन लुटेरा हाथ नहीं आया और पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  झांसी रोड थाना क्षेत्र के ई-6 हरिशंकरपुरम निवासी विजय लक्ष्मी शर्मा पत्नी बीके शर्मा पेशे से वकील है। उक्त महिला प्रतिदिन की तरह सुबह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। वॉक करते हुए जब वह एजी ऑफिस के पास पहुंची तो एक नकाबपोश युवक उनके पास आया और आते ही मिर्ची पाउडर उस पर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी युवक उनके गले से सोने की करीब एक तोला की चेन लूट ले गया। वारदात की शिकार पीड़िता ने शोर मचाया और आरोपी के पीछे भागने का प्रयास कियाए लेकिन आंखों में मिर्ची होने पर वे सफल ना हो सकी। मामले का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी की तलाश शुरू की।

पीडिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पैदल ही रंगमहल गार्डन की ओर भागा और उसके बाद वह कहां गया। इस का पता नहीं चल पाया है। आरोपी अकेला था या उसका कोई अन्य साथी भी आसपास था, इस बात का पता नहीं चल पाया है।

पीडिता ने बताया कि आरोपी लुटेरा लाल टीशर्ट और नीली जींस पहने था और कद काटी से दुबला पतला था, पुलिस ने लुटेरे के हुलिया के आधार पर तलाश शुरू कर दी गयी है। पीडिता ने बताया कि लुटेरा होटल प्रभा के से उसके पीछे-पीछे आ रहा था। बदमाश का पीछा करने पर उसकी मंशा को समझ नहीं पायी। बदमाश ने पास आकर पहले आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका फिर घटना को अंजाम दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

महाराष्ट्र को तमिलनाडु मत बनाओ राज !

  भाषाई विवाद से दक्षिण अभी तक मुक्त नहीं हुआ है और एक बार फिर महाराष्ट्र भाषाई विवाद में उलझता दिखाई दे रहा है।  महाराष्ट्र सरकार ने राज्य ...