मध्यप्रदेश में कोरोना की रोकथाम में लगे कर्मचारियों, अधिकारियों को संविदा नियुक्ति

भोपाल । कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार सेवानिवृत्त अधकारियों-कर्मचारियों को मैदान में उतार रही है। सरकार 31 मार्च 2021 को सेवानिवृत्त हो चुके या हाल ही में सेवानिवृत्त होने वाले अध‍िकारियों-कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति देगी। ये नियुक्ति विभिन्न विभागों और उनसे संबद्घ निगम-मंडल एवं सार्वजनिक उपक्रमों और स्थानीय निकायों में दी जाएगी। हालांकि इसमें यह देखा जाएगा कि उनकी सेवाएं जरूरी हैं या नहीं।

हालांकि उन्हें नियुक्ति देने से पहले कलेक्टर का अनुमोदन लेना होगा, जो प्रमाणित करेंगे कि उनकी सेवाएं जरूरी हैं। ऐसे ही द्वितीय श्रेणी अध‍िकारियों को संभागीय आयुक्त संविदा नियुक्ति दे सकेंगे। प्रथम श्रेणी के अधिकारी की नियुक्ति संबंध‍ित प्रशासकीय विभाग करेगा। गृह विभाग के लिए व्यवस्था गृह विभाग में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को संविदा नियुक्ति पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक देंगे। द्वितीय श्रेणी अधिकारियों की नियुक्ति जोन के पुलिस महानिरीक्षक की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक करेंगे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...