5 अप्रैल 2021 का राशिफल

  पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि 

परिजनों से अच्छी निभेगी , लेकिन उनके भी आप सोच- विचार कर बातचीत करेंगे तो ठीक रहेगा गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा परिवार वालों के साथ विवाद हो सकता है। कड़वी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। मेहनत और लगन से लक्ष्य पूर्ति में सफल होंगे। साथियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करें, आत्मिक शांति मिलेग

वृषभ राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा।आज आप स्वयं को कार्यक्षेत्र में फंसा हुआ महसूस कर सकते है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है, लेकिन व्यवसायिक दृष्टि से संभल कर चलेंगे तो अच्छा रहेगा। सोच-विचार कर निर्णय लेंगे तो अच्छा रहेगा। अपने परिवार को लेकर चिंतित रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक कोशिशें बेहतर बनीं रहेंगी। लाइफ स्टाइल से जुड़ी वस्तुओं के प्रति रुझान बढ़ेगा। घर में सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा। पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वहीं अगर किसी काम में अड़चन आ रही है तो धैर्यपूर्वक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

मिथुन राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। अतीत की गलतियों से आप सीख लेंगे तो अच्छा रहेगा। पूर्व में की गई गलतियों को नहीं दोहरायें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रह सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ रहेगा। धनप्राप्ति के योग बनेंगे। जो भी करेंगे उसमें बेहतर रहेंगे। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परीक्षार्थी उम्मीद के अनुरूप परिणाम पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी व्यावसायिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, यात्रा से लाभ होगा। किसी वजह से अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है।

कर्क राशि 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। परिजनों व मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। फिजूलखर्जी से बचे रहें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है। आज यदि आपने सोच- विचार कर निर्णय लिये तो इसके भविष्य में अच्छे परिणाम सामने आएंगे।कानूनी कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई परियोजना को अमल में ला सकते हैं। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। सहजता और सरलता से आगे बढ़ते रहें। मौसम की प्रतिकूलताओं को हल्के में न लें। सेहत के प्रति सजग रहें। घर परिवार में बड़ों का सानिध्य सुख बढ़ाएगा। मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।


सिंह राशि 

 आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मुनाफा रहेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर भरोसा बढ़ेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे।मित्रों व परिजनों से मुलाकात हो सकती है। आप अपनी बात से प्रियजनों को आकर्षित भी कर पाएंगे, लेकिन इस बात का ध्यान रखे कि आवेश में आकर ऐसा कोई दिखावा न कर दें, जिसकी भरपाई आपको भविष्य में करनी पड़े। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय वातावरण रहेगा। दिन वाणिज्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ाने वाला। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।


कन्या राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य स्थल पर काफी मेहनत करेंगे, जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा। मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। घर परिवार में हर्ष आनंद बना रहेगा। खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने आस-पास स्वच्छता का भी ध्यान रखें, अनावश्यक खर्च करने से बचें। वाणी पर संयम रखें और सोच समझकर बोलें, अन्यथा बेवजह के विवाद में पड़ सकते हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। फिजूलखर्जी से बचे रहें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है। आज यदि आपने सोच- विचार कर निर्णय लिये तो इसके भविष्य में अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

तुला राशि

मास की ग्रहचाल अनुकूल रहेगी। रचनात्मक काम, साहित्य-संगीत में रुचि बढ़ेगी। शादी-पार्टी की खबर मन खुश करेगी। जमा खर्च का सन्तुलन बना रहेगा। भूमि, वाहनादि का लेन-देन होगा।

वृश्चिक राशि 

 आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ा संभल कर रहे। । आवेश में आकर ऐसा कोई दिखावा न कर दें, जिसकी भरपाई आपको भविष्य में करनी पड़े। घर में सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इच्छित वस्तु की प्राप्ति की संभावना है। शुभ कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिजनों के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे। अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो यह समय एकदम उचित है। अपने आस-पास के लोगों पर गुस्सा आ सकता है। क्रोध पर काबू और खर्च पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से बचें।


धनु राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में बेहतर बने रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें , जीवन में बदलाव का समय है, थोड़ा संभल कर रहे। । आवेश में आकर ऐसा कोई दिखावा न कर दें, जिसकी भरपाई आपको भविष्य में करनी पड़े।आप अपने बात व्यवहार पर नियंत्रण रखे ।


मकर राशि 

 आज का दिन कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आज आप स्वयं को कार्यक्षेत्र में फंसा हुआ महसूस कर सकते है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है, लेकिन व्यवसायिक दृष्टि से संभल कर चलेंगे तो अच्छा रहेगा। सोच-विचार कर निर्णय लेंगे तो अच्छा रहेगा।आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि स्वास्थ्य खराब हो सकता है।


कुम्भ राशि 

 आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे, नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अनुशासन का ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।आप अपनी बात से प्रियजनों को आकर्षित भी कर पाएंगे, लेकिन इस बात का ध्यान रखे कि आवेश में आकर ऐसा कोई दिखावा न कर दें, जिसकी भरपाई आपको भविष्य में करनी पड़े।

मीन राशि 

 आज का दिन मिला-जुला रहेगा। काफी प्रसन्न रहेंगे और भव्यता व सभ्यता पर जोर रहेगा। खर्च और निवेश बढ़ा हुआ रहेगा। लोगों से सराहना मिलेगी। यात्रा में सतर्कता रखें। अनजान लोगों से करीबी बढ़ाने में सावधान रहें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय बिताएंगे। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें, बेवजह झगड़ा हो सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा।अतीत की गलतियों से आप सीख लेंगे तो अच्छा रहेगा। पूर्व में की गई गलतियों को नहीं दोहरायें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रह सकता है। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलने की उम्मीद है। सोच- विचार कर निर्णय लेंगे तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...