मानव अधिकार संगठन जबलपुर ने किया देहात थाना आरक्षक व होमगार्ड सैनिक का सम्मान

कुंए में गिरी महिला की  बचाई थी जान 

अजय अहिरवार AD News 24 

टीकमगढ़। कुएं में गिरी महिला के लिए देवदूत बन उसकी जान बचाने बाले टीकमगढ़ देहात थाना में पदस्थ आरक्षक अजय यादव व जिला अस्पताल चौकी में पदस्थ होमगार्ड सैनिक पुष्पेंद्र सिंह को अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन जबलपुर के द्वारा सम्मानित किया गया। लेकिन दुख की बात ये है पुलिस विभाग के द्वारा अभी तक इस संबंध में कोई पहल नही की गई। जबकि पुलिस विभाग द्वारा अपने पुलिसकर्मियों के सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन करना चाहिए था। अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन जबलपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नरसिंह कनौजिया ने बताया कि बीते दिनों 20 मार्च को जिला अस्पताल परिसर में स्थित एक कुएं में महिला जा गिरी थी जिसे जिला अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ होमगार्ड सैनिक पुष्पेंद्र सिंह एवं देहात थाना में पदस्थ आरक्षक अजय यादव के द्वारा कुएं में से सुरक्षित निकाला गया था। जिसको लेकर आज शुक्रवार 2 अप्रैल के दिन अखिल भारतीय मानव अधिकार संगठन भारत जबलपुर के द्वारा जिला अस्पताल की पुलिस चौकी में पदस्थ होमगार्ड सैनिक पुष्पेंद्र सिंह और देहात थाना में पदस्थ आरक्षक अजय यादव को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदेश प्रभारी संदेश त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक पांडे, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट शाहिद खान एड अनिल सेन सहित अनेक संगठन के लोग मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...