17 मई 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि 

आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको लाभ मिल सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। निजी काम में सुखद यात्रा हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप दूसरे लोगों की कुछ समस्याओं का समाधान निकाल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ राशि 

अप्रत्याशित खर्च होंगे। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आप दूसरों के लड़ाई झगड़े में ना पड़े। आपको अपनी कीमती चीजें संभाल कर रखने की आवश्यकता है। कोई भी जोखिम लेने से बचें। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र का विकास एवं विस्तार होने के योग हैं। किसी खास मित्र से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। संतान की तरफ से चिंता कम होगी।

मिथुन राशि

 रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। रुका हुआ काम प्रगति पर आ सकता है। व्यापार में लाभदायक स्थिति बन रही है। आपको अपनी योजनाओं का फायदा मिलेगा।

कर्क राशि 

समय मिला-जुला रहने वाला है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य गति पर आ सकते हैं। व्यापार में नए अनुबंध ना करें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी।

सिंह राशि 

मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश में शुभ फल की प्राप्ति होगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। भविष्य के लिए आप पैसे इकट्ठा करने में सफल हो सकते हैं।

कन्या राशि 

 आज काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। वाहन प्रयोग में लापरवाही करने से बचना होगा। कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी होने की संभावना है। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेना होगा। किसी भी मामले को आप समझदारी से सुलझाने की कोशिश कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि 

आज का दिन बेहद उत्तम रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ की स्थिति बन रही है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। काफी लंबे समय से रुका हुआ कार्य प्रगति पर आएगा। धन प्राप्ति के योग हैं। मानसिक तनाव कम होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि

 आज कोई धन से जुड़ा हुआ बड़ा फायदा मिल सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मन में खुशी बनी रहेगी। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कार्य क्षेत्र में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

धनु राशि 

 धनु राशि वाले लोग आज अपना जीवन हंसी-खुशी व्यतीत करेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से सभी कार्य सफल कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। लाभ मिलने के योग हैं। दूर संचार माध्यम से कोई लाभदायक समाचार मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि 

 काम में मन लगा पाना बेहद मुश्किल हो सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आज मेहनत अधिक करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। परिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

कुंभ राशि 

 आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे। आमदनी बढ़ेगी। मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि

अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको कोई भी रिस्क लेने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुका धन मिलने की संभावना है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

  aapkedwar news–अजय अहिरवार  टीकमगढ़//थाना लिधौरा के अंतर्गत मुनेंद्र सिंह सेंगर पिता गोविंद सिंह सेंगर उम्र 32 साल निवासी खुशीपुरा मोहल्ला...