मध्य प्रदेश में पाबंदियों के साथ 1 जून से अनलॉक की धीरे-धीरे शुरुआत होगी

प्रदेश में धारा-144 लागू रहेगीय शादी समारोह में 20 लोगों को ही अनुमति, वहीं होगा कोरोना टेस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में पाबंदियों के साथ 1 जून से अनलॉक की धीरे-धीरे शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बुधवार को इसका ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि अनलॉक के दौरान आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी। राजनीतिक और सार्वजनिक आयोजनों विशेषकर धरना-प्रदर्शन, रैलियों और धार्मिक आयोजन पर प्रतिबंध रहेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वैवाहिक कार्यक्रमों की अनुमति होगी, लेकिन वर-वधु दोनों पक्षों से सिर्फ 10-10 लोग ही शामिल हो पाएंगे। शादी समारोह में आने वाले लोगों के लिए कोरोना निगेटिव टेस्ट अनिवार्य होगा। कार्यक्रम में सरकार टेस्टिंग के लिए व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में भीड़ से बचने के लिए धारा 144 पहले की तरह ही लागू रहेगी।

गांव, ब्लॉक और जिलों को लेकर 30-31 मई को होगी बैठक

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जिला, ब्लॉक व गांव स्तर पर बनी क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुपों की बैठक 30-31 मई तक कर निर्णय लें कि 1 जून से क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा? उन्होंने कलेक्टरों से कहा है कि इन समूहों की बैठकें समय पर हो जाएं, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...