20 मई 2021 का राशिफल

 

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

 आज आपका दिन कुछ अलग तरीके से बीतेगा। एक ओर जहां स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे, वहीं मित्रों के वार्तालाप सुख देगा। संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें, उसके बाद ही आगे जवाब दें।

वृषभ राशि

आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

कारोबार विस्तार के योग हैं। लेकिन, मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा। पितृ कार्य में समय बीतेगा।

कर्क राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्याकुलता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओ को समझें। उन्हें खूब स्नेह करें।

सिंह राशि

 दिन मध्यम है। उचित होगा अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें।सम्पति लाभ सम्भव है। पहले ही सम्बन्ध कमजोर हे और कमजोर न करें।

कन्या राशि

 कार्यस्थल पर कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। वाहन सुख मिलेगा। लेकिन, आर्थिक तंगी का सामना करना भी पड़ सकता है। भाइयों द्वारा सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे। परिवार के लोग आपको गलत साबित करने में लगे है।

तुला राशि

 आज का दिन शुभ फलदायी है। आप की कार्यशैली में आए परिवर्तन से लोग अचंभित रह जाएंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

आज कई अनुभव काम आने वाले हैं। आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। आप के द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने वाला है।

मकर राशि 

आप के व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

कुंभ राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ की संभावना है। जो लोग आप की निंदा करते थे वे आज आप की तारीफ करते नहीं रुकेंगे।

मीन राशि 

आज नए कार्य की शुरुआत आपको नुकसान दे सकती है। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। वाहन पर खर्च बढेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...