23 मई से 5 माह 2 दिन पूरे वर्षा काल में शनि चलेंगे वक्र चाल

 देश दुनिया पर और कोरोना सहित आपकी राशि पर क्या हो सकता है असर 

 कोई ग्रह जब सूर्य से दूर होता है तो सूर्य की आकर्षण शक्ति कम होने लगती है। उसकी गति धीमी हो जाती है उस समय वह ग्रह वक्री हो जाता है।

 23 मई को अपने भ्रमण पथ पर शनि श्रवण नक्षत्र मकर राशि में सूर्य से 251 अंशो के अंतर से भ्रमण कर रहा है सूर्य वृषभ राशि में इस समय भ्रमण पर है।

 ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि 23 मई से शनि श्रवण नक्षत्र मकर राशि में 152 दिनों के लिए अर्थात 5 माह 2 दिन पूरे वर्षा काल में यह ग्रह11 अक्टूबर तक वक्री रहेगा। 11 अक्टूबर को फिर शनि मार्गी होगे।

 इसके साथ शनि के वक्री चलने से पश्चिमी , दक्षिण राज्यों में इस बार भारी वर्षा होगी कहीं कहीं बाढ़ से जन जीवन अस्त व्यस्त व  विशेष हानि होने के योग हैं।

 पूर्वी राज्यों में भूकंप के झटके आते रहने के योग है इससे पूर्वी प्रान्तों में भय रहेगा। उड़ीसा सहित पूर्वी राज्यों में हिंसा, पथराव, आगजनी, की घटनाएं घटित होती रहेगी महंगाई बनी रहेगी पेट्रोल-डीजल ,खाद्य तेल ,तिलहन, सरसों, खनिज पदार्थ, लोहे एवं अनाजों में शक्कर गुड़ सहित वस्तएं महंगी ही चलेंगी।

जैन ने कहा  कोरोना महामारी में कमी देखने को मिलेगी पिछली बार भी जब शनि वक्री हुए थे तब जब तक वक्री रहे कोरोना महामारी धीरे-धीरे थमी रही थी उसके बाद शनि के मार्गी होने से धीरे-धीरे बढ़ने लगी थी। 

 जैन ने कहा कि इसका इसके अलावा विभिन्न राशियों पर भी इसका प्रभाव होगा शनि कर्मों का हिसाब किताब करने वाला न्यायप्रिय ग्रह है जो लोग नीति रीति से काम करते हैं जो लोग ईश्वर की आराधना करते हैं सभी जीवों पर दया धर्म का भाव रखते है किसी को दुःख नही पहुचाने की सोचते  उनको राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती या ढैया खराब फल नहीं देती लेकिन जो लोग दूसरों को कष्ट  देते हैं अमानवीय  व्यवहार करते हैं उनको शनि की साढ़ेसाती या ढैया या महादशा में उसके बुरे फल देखने को मिलते हैं क्योकि शनि कर्मो के हिसाब किताब के न्याय का ग्रह है।

राशियो पर इसका प्रभाव

 मेष राशि:-  मेष राशि वालों को 23 मई से 11 अक्टूबर तक शनि कार्य में व्यवधान, अस्थिरता, घरेलू ,अशांति, दांपत्य सुख में कमी करेगा। 

वृषभ:-  वृषभ राशि वालों के लिए शनि स्वास्थ्य में गिरावट हानि  करेगा।

 मिथुन:-  मिथुन राशि वालों पर शनि की ढैया की चाल चल रही है अभी जो परेशानियां हैं उन में और वृद्धि करेगा कार्य क्षेत्र में अशांति धन की समस्या पुत्र से विरोध ।

कर्क:- कर्क राशि वालों के लिए शत्रु पर विजय किसी विवाद का निपटारा कराएगा।

 सिंह :- सिंह राशि वाले सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त करेंगे शत्रु पर विजय ,धन, सुख वृद्धि होगी।

 कन्या:-  कन्या राशि वालों के लिए धार्मिक, अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

 तुला:-  तुला राशियों के लिए शनि की ढैया रहने से अपमान , भूमि ,मकान, वाहन के विवादों से अशांति रहेगी।

 वृश्चिक:-  वृश्चिक राशि वालों को धन और कीर्ति की वृद्धि होगी रोजगार में सफलता शत्रुओं पर विजय होगी।

 धनु:-  धनु राशि वालों को लाभ और सुखों में कमी शरीर पीड़ा रहेगी।

 मकर:-  मकर राशि पर भी साढ़ेसाती विशेष कष्ट हानि प्रद रहेगा सभी प्रकार की झंझट करता है ।

कुंभ:-  कुंभ राशि वालों पर भी शनि की साढ़ेसाती आर्थिक हानि ,अशांति, वाद विवाद।

 मीन :- मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र व्यवसाय में सफलता उन्नति पदोन्नत की भूमि वाहन का लाभ प्राप्त होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...