30 मई 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

 आज का दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। धन की बचत करने की आवश्यकता है। आज धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। कामकाज में सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा।

वृष राशि 

अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। घरेलू वातावरण खुशहाल रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग देंगे। अचानक धन लाभ की स्थिति बन रही है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि 

आज किसी बात को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बन सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर कोई नई योजना बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। अचानक आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि 

 आज मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। धन को लेकर किया गया प्रयास व्यर्थ नहीं जाएगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आप अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि 

 अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। धन का उधार लेन-देन मत कीजिए। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। धन प्राप्ति के मार्ग में दिक्कत उत्पन्न हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी निराश रहेगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

तुला राशि 

किसी भी कार्य में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। कोई भी जोखिम उठाने की कोशिश ना करें। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से संपर्क हो सकते हैं लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि 

 आज धन के मामले में भाग्यशाली साबित होंगे। आप कोई जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। कोई बड़ा फायदा मिलने के योग हैं। आप अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के ऊपर बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीत सकते हैं।

धनु राशि 

लोगों का उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कठिन मेहनत के बाद आपको अपने किसी कार्य में सफलता हासिल होगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि 

 अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि 

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। निवेश संबंधित मामलों में लाभ मिल सकता है। मकान बनाने का सपना बहुत ही जल्द पूरा होता हुआ नजर आ रहा है। ज्यादातर मामलों में किस्मत पूरा साथ देगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। आप घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

मीन राशि 

आज धन के मामले में काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज धोखा मिलने की आशंका है इसलिए लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। भविष्य के लिए धन का संचय करना जरूरी है। बच्चों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

बेफिक्र रहिये ! न कोई कटेगा और न कोई बटेगा

आखिर होसबोले  भी वो ही बोले जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  पिछले कई महीनों से लगातार बोलते आ रहे हैं।  दोनों की  बोली और शब्...