ग्वालियर में ऑड ईवन पैटर्न पर खुलेंगे बाजार, सुबह 6 से शाम 5 बजे तक चलेगा कारोबार

दायीं ओर की दुकानें मंगल, गुरु और शनि तो बायीं ओर की दुकानें सोम, बुध व शुक्रवार को खुलेंगी

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर। ग्वालियर में अनलॉक की स्थिति साफ हो गई है। पूरे बाजार खुलेंगे, लेकिन एक दिन में 50: ही दुकानें खोली जाएंगी। यह बाजार ऑड ईवर पैटर्न पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खोले जा सकेंगे। यानि दायीं ओर की दुकानें मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को खोली जाएंगी, जबकि बायीं ओर की दुकानें सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खोली जाएंगी। रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। रविवार को जनता कर्फ्यू रहेगा। शनिवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कुल 37 घंटे का कर्फ्यू रहेगा। इसके साथ ही रूल ऑफ सिक्स नया अध्याय इस बार जोड़ा गया है। मतलब, किसी जगह 6 से अधिक व्यक्ति प्रतिबंधित रहेंगे।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

26 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:30 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:39 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...