10 जून 2021 का राशिफल

 

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

यह उन्नति और मान सम्मान का समय है, परिवार के श्रेष्ठ जन सद्भाव प्रदान करेंगे, नाना प्रकार की चिंताओं से व्यग्र होंगे। अदालती कार्यो में विजय की प्राप्ति होगी। पड़ोसियों से सम्बन्ध में मिठास आएगी।

वृष राशि

स्त्री, संतान का सुख सहयोग मिलता रहेगा। माता-पिता का सहयोग हितकारी होगा। धन और यश की वृद्धि का योग है, व्यापार में लाभ नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। अग्नि से भय हो सकता है, महीने का अंत शुभ नहीं होगा।

मिथुन राशि

कारोबार से लाभ बराबर मिलता रहेगा, चल अचल संपत्ति की वृद्धि होगी, शत्रुओ का नाश होगा, मित्रो से लाभ होगा, रोगो से शरीर को कष्ट होगा।

कर्क राशि

इस महीने में स्त्री पुरुष एवं पारिवारिक सुख कम मिलेगा, माता पिता को कष्ट होगा, यात्रा का योग है, व्यापार में विवादस्पद स्थिति उत्पन्न होगी, मित्रो से मन मुटाव होगा।

सिंह राशि

नए पद, अधिकार, धन और यश की प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे, नौकरी, व्यापार में साझेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रभाव में वृद्धि होगी। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, यात्रा में कष्ट व विघ्न हो सकता है।

कन्या राशि

उद्योग धंधो का विकास होगा, यह उन्नति और मान सम्मान का समय है। रोगो से शरीर को कष्ट उठाना पड़ेगा। नाते-रिश्तेदारों में फूट और विवाद पैदा हो सकता है।

तुला राशि

विपरीत परिस्थितिओं का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक कार्यो में धन खर्च होगा। राजनीतिज्ञों को यथा योग्य पदाधिकार मिलेंगे। स्त्रियों का अधिक परिचय और संपर्क हानि देने वाला होगा।

वृश्चिक राशि

मास में शरीर सुख मध्यम, पत्नी का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। व्यापार में लाभ, मित्रों से मिलान, सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि आदि का योग है। पारिवारिक अशांति, आर्थिक तंगी से मानसिक कष्ट होगा।

धनु राशि

महत्त्वपूर्ण आकांक्षाये पूरी होंगी, शारीरक निरोगिता के साथ बच्चो के साथ मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। रोजगार धंधे का विकास विकास होगा, सुखद दिनचर्या में समय बीतेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा।

मकर राशि

पति-पत्नी व संतान के प्रति आपका स्नेह बना रहेगा, और सहयोग भी प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा।पदोन्नति, स्थान्तरण अथवा उन्नत पद स्थापना का अवसर मिलेगा। शरीर का ख्याल रखें, यात्रा शुभ रहेगी।

कुम्भ राशि

शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा, कार्य में लाभ प्राप्त होगा, पुराने शुभचिंतको के सद्प्रयास से लाभ मिलेगा। देव आराधना से लाभ निश्चित है।

मीन राशि

महीने के प्रारम्भ में स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। वृद्धजनों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा अच्छे स्तर पर चलती रहेगी। मित्रों द्वारा कार्य संपादन में सहायता मिलेगी। मन अभिलषित कार्य सिद्ध होंगे, नए संपर्क से मन हर्षित रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...