11 जून 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

 मेष राशि

  पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत हो सकता है। आपकी आर्थिक स्तिथि में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बना कर चलना लाभकारी रहेगा। व्यर्थ की उलझनों से दूर रहना लाभ दे सकता है। धन सम्बन्धी मसलो में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। सप्ताह का अंतिम भाग कुछ दिक्क्त दे सकता है।

 वृषभ राशि 

कार्यक्षेत्र में अधिक दौड़भाग करनी पड़ सकती है। कामकाज को लेकर इस सप्ताह आप कुछ तनाव महसूस कर सकते है। नौकरी वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य बना रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। इस सप्ताह धन खर्च के साथ साथ धन का लाभ भी आपको मिलेगा। किसी कार्य को लेकर आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन राशि

कुछ शारीरिक तथा मानसिक तकलीफ मिल सकती है। इस सप्ताह धन व्यय की अधिकता भी आपको परेशान कर सकती है। सप्ताह का मध्य भाग आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान तथा जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

 धन लाभ हेतु अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी कर रहे जातको के लिए सप्ताह सकारात्मक बना रह सकता है। काम काज के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है। इस सप्ताह कार्यस्थल पर सहकर्मियों तथा मित्रो के साथ बहसबाज़ी से बचें। पारिवारिक जीवन आपका अच्छा रहेगा तथा जीवनसाथी के साथ कुछ समस्या हो सकती है। संतान की सेहत का ध्यान रखे।

 सिंह राशि 

भाग्य का सहयोग सफलता देगा। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े पुराने लोग आपकी मदद को आगे आ सकते है। शत्रु वर्ग से थोड़ा सतर्कता बनाये रखे। इस सप्ताह आपको धन का लाभ अच्छी मात्रा में मिल सकता है। प्रेमीजनों के लिए सप्ताह लाभ देगा। संतान से सुख मिलेगा। सप्ताह का अंत धन खर्च के साथ हो सकता है।

 कन्या राशि

दिक्क्तों में सुधार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य बनी रहेगी किन्तु नौकरी से जुड़े जातको के लिए सप्ताह शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी में पदलाभ तथा धन लाभ के योग बन सकते है। बड़े भाई के साथ इस सप्ताह किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते है। आपकी सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपको धन सम्बन्धी कोई पुराना प्रयास लाभ दे सकता है। आलस्य से बचे।

तुला राशि 

काम काज से जुडी समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगो के साथ बातचीत के दौरान वाणी पार संयम रखने की सलाह रहेगी। सप्ताह का मध्य भाग आपको लाभ देने वाला साबित होगा। धन सम्बन्धी मामले में आपको लाभ मिलने के संकेत है। इस सप्ताह संतान तथा जीवनसाथी को कोई लाभ मिल सकता है। छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने बाला है।

 वृश्चिक राशि 

कार्य सुचारु रूप से चलते रहेंगे। नौकरी वर्ग के लिए सप्ताह ठीक बना रहेगा तथा व्यापारिक वर्ग को इस सप्ताह व्यापारिक साझेदारो के साथ कुछ दिक्कतें मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखे इस सप्ताह कार्यो को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। पारिवारिक लोगो के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में धन का खर्च भी संभव है।

 धनु राशि

अपने दैनिक कार्यो में अधिक दौड़भाग करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह धन सम्बन्धी मामलों में स्तिथि ठीकठाक बनी रहेगी। सेहत सम्बन्धी मामलों में लापरवाही से बचे तथा अपने खान -पान का उचित ध्यान रखे। कार्यक्षेत्र में स्तिथि लाभ देने वाली बनी रहेगी। इस सप्ताह कुछ व्यर्थ के कार्यो में समय तथा धन दोनों नष्ट हो सकते है। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

 मकर राशि

अपनी धन सम्बन्धी समस्या को दूर करने के लिए किसी से धन उधार ले सकते है। काम काज को लेकर स्तिथि सामान्य बनी रहेंगे तथा किसी कार्य को लेकर आप अधिक परिश्रम कर सकते है। संतान के कार्य तथा उनकी सेहत को लेकर किसी प्रकार की समस्या बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते है। कोई व्यापारिक निर्णय इस सप्ताह आप ले सकते है।

 कुम्भ राशि

शुरूआती दिनों में कोई समस्या परेशान कर सकती है। कामकाज को लेकर इस सप्ताह आप अधिक मेहनत करते हुए नज़र आएंगे। व्यापार में वृद्धि के योग रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा विवाह हेतु प्रयासरत जातको को अच्छे प्रपोसल मिल सकते है। सप्ताह का अंतिम भाग धन का लाभ देने वाला रहेगा। छात्रों के लये सप्ताह फलदायी बना रहेगा।

मीन राशि

 कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर कुछ आलस्य महसूस कर सकते है। सप्ताह का शुरूआती भाग कार्यो को लेकर आपको व्यर्थ की चिंता दे सकता है। धन को लेकर स्तिथि सामान्य बनी रहेगी कामकाज को लेकर इस सप्ताह आपकी कोई यात्रा हो सकती है। इस सप्ताह बड़े भाई तथा मित्र के साथ मतभेद से बचे। पारिवारिक लोगो तथा जीवनसाथी  के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...