12 जून 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि 

व्यापार में लाभ मिलने की संभावना हैं। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होंगे व अन्य क्षेत्रों से भी लाभ मिलेगा। आप अपने व्यापार के लिए नयी योजनाओं को बनायेंगे व इस संबंध में आपकी कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों से भेंट भी हो सकती हैं।

वृषभ राशि 

स्कूली छात्रों को आज के दिन अपने अध्यापकों की ओर से उचित मार्गदर्शन मिलेगा तथा कोचिंग पढ़ रहे छात्रों को कुछ लाभ मिलने की संभावना हैं।

मिथुन राशि 

विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को कुछ लोगों के प्रति आकर्षण होगा लेकिन वह जल्दी ही खत्म हो जायेगा। आज के दिन आपका ज्यादा ध्यान एक सच्चा साथी ढूंढने की ओर होगा।

कर्क राशि 

मानसिक रूप से आप थोड़े निराश रह सकते हैं व किसी बात को लेकर शंका मन में रहेगी। ऐसे में शंका को पालने की बजाए उसके समाधान के बारे में सोचेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।

सिंह राशि 

आज के दिन आपका स्वभाव थोड़ा उग्र रह सकता हैं जिस कारण परिवार के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना हैं। आपकी परिवार में किसी सदस्य के साथ तीखी नोकझोंक हो सकती हैं।

कन्या राशि 

जो सरकारी काम करते हैं उन्हें अपने काम में दुविधा का सामना करना पड़ सकता हैं। उच्च अधिकारीयों से भी उन्हें चुनौती मिलेगी। ऐसे समय में अपनी बुद्धि से काम ले व कोई भी गलत निर्णय लेने से बचे।

तुला राशि 

प्रेम जीवन आज के दिन संतुलित रहेगा। कुछ मौकों पर आप अपने पार्टनर से निराश रह सकते हैं लेकिन यह निराशा ज्यादा समय तक नही रहेगी। आपका साथी आपसे कुछ स्पेशल की आशा रखेगा लेकिन आपका ध्यान बाकि चीजों में होने के कारण रिश्तों में थोड़ी खटास उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगेगा तथा वे अपना समय व्यर्थ के कामों में लगाएंगे। आगे चलकर इससे उनकी परीक्षा पर प्रभाव पड़ सकता हैं। इसलिये अपनी पढ़ाई व बाकि के कार्यों में संतुलन बनाये रखे।

धनु राशि 

निजी क्षेत्र के कर्मचारी अपने काम से संतुष्ट दिखाई देंगे तथा उन्हें अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी से भी बात करते समय विशेष सावधानी बरते व ऐसे किसी शब्द का प्रयोग न करे जो दूसरों को कष्ट पहुंचायें।

मकर राशि 

आपका अपने साथी के प्रति निराशा का भाव रहेगा जिससे संबंध कमजोर होने की आशंका हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्रति उदासी का भाव रखेंगे तथा उनकी कोई भी बात आपको आकर्षित नही करेगी। ऐसे में आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखे तथा उन्हें समझने का प्रयत्न करे।

कुंभ राशि 

जो परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षा के लिए मेहनत कर रहे हैं उन्हें आज के दिन शुभ संकेत मिलेगा। उनके जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन हो सकता हैं जो उन्हें उचित मार्गदर्शन देगा।।

मीन राशि 

छात्रों को आज के दिन मिलेजुले परिणाम मिलेंगे तथा उनका मन पढ़ाई में कम लगेगा। आप अपने लिए कुछ ऐसे कार्य करेंगे जो आगे चलकर आपके काम आ सकते हैं। ऐसे में आपको भ्रमित करने के लिए बहुत से लोग मिलेंगे लेकिन आप अपने लक्ष्य से विचलित न होए। अपने मन को केंद्रित रखे व स्वयं के सुधार में कार्य करे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...