13 जून 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

संकटों में कमी आने का सिलसिला प्रारंभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है। मंगल के पुष्य में प्रवेश करने के साथ ही आपकी आर्थिक समस्याएं कम होने लगेगी। कारोबार और नौकरी में लाभ की स्थिति बनेगी। पारिवारिक सामाजिक जीवन का श्रेष्ठ समय आ रहा है। दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के बाद ऊर्जा से भरे रहेंगे और किसी प्रकार की बड़ी परेशानी नहीं आने वाली है। माता-पिता के सहयोग से जीवन की बड़ी परेशानियों का हल करने में कामयाब होंगे।

वृषभ

भौतिक सुखों में वृद्धि का समय आ गया है। पुराने समय से चली आ रही परेशानियों में काफी हद तक राहत महसूस करेंगे। आर्थिक तरक्की का रास्ता खुलने वाला है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति व्याप्त रहेगी। कारोबारी और नौकरीपेशा को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। इस सप्ताह निवेश से लाभ अर्जित करेंगे। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है, बीमारियों पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी। राहत महसूस करेंगे।

मिथुन राशि

पारिवारिक-सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा, सम्मान में वृद्धि होगी। आपके सारे अटके हुए कार्य इस सप्ताह रफ्तार पकड़ने वाले हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। संकट दूर होंगे लेकिन कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन उसी व्यक्ति से करें जिसे आप बहुत पहले से अच्छे से जानते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। रोगों से राहत रहेगी। इससे मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। वेतनवृद्धि के योग हैं। कारोबारियों को कार्य में लाभ की संभावनाएं हैं। नया कार्य प्रारंभ करें। लाभ होगा।

कर्क राशि

मानसिक अस्थिरता का दौर अब समाप्त होने वाला है। बहुत समय से बंद पड़ा काम एक बार फिर पटरी पर दौड़ने लगेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती बनने वाली है। कार्यो को पूरे मन लगाकर करें। अति आत्मविश्वास में आकर अपने प्रदर्शन को कमजोर न होने दें। शारीरिक मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। रोगों से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा को कार्य का बेहतरीन प्रतिफल मिलेगा। कारोबारियों को लाभ, कार्य विस्तार होगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों पर हो रहे खर्च में कमी आएगी।

सिंह राशि

इस सप्ताह संयम से काम लें। यदि किसी की कोई बात बुरी लगे तो उसे शांति से समझा दें। किसी प्रकार के विवाद में न पड़ें। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। रोगों से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा और कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा। कार्य में बदलाव की संभावनाएं भी हैं। भूमि, संपत्ति खरीदने के योग हैं। इस सप्ताह कुछ यात्राएं भी हो सकती हैं। परिवार, समाज के किसी मांगलिक प्रसंग में जाना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। योग अध्यात्म और धर्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा।

कन्या राशि

पैसों की बचत करने की प्रवृत्ति अपनाएं। अपनी आय में से कुछ राशि परोपकार के कार्यो में रखें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। परिवार में किसी व्यक्ति के साथ मित्रता घनिष्ठ होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। स्थानांतरण प्रमोशन के योग हैं। कारोबारी अपने कार्य में बदलाव करेंगे। इससे आर्थिक लाभ होने की स्थिति है। संकटों का समाधान इस सप्ताह मिलने वाला है। किसी मित्र या परिवार के सदस्य के सहयोग से परेशानियों का रास्ता खोजने में सफल होंगे।

तुला राशि

संकट का समय टल गया है लेकिन अभी भी बहुत सावधानी से चलने का समय है। किसी भी तरह की परेशानी आने पर या निर्णय लेने में दिक्कत हो तो परिवार के अनुभवी लोगों से बात करें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान और जीवनसाथी के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा। किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने की स्थिति बनेगी या घर परिवार में कोई मनोरंजक कार्य होगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आ रहा है। पैसों की बचत होने से कई तरह के संकट टल जाएंगे। इससे मानसिक शांति महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को परिवार में कोई बड़ी दिक्कत आ सकती है। पैसों की जरूरत महसूस होगी। कार्य में शिथिलता रहने से आर्थिक संकट महसूस करेंगे लेकिन सप्ताह के अंतिम दो दिनों सारे संकट कम हो जाएंगे और मानसिक शांति महसूस करेंगे। सप्ताह में कोई पुराना मित्र या सहयोगी सामने आएगा जो आपको मुसीबत में डाल सकता है। संतान और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी बड़े निवेश से बचें। कारोबारी अपने कार्य का विस्तार करने की योजना पर अमल करें।

धनु राशि

संकटपूर्ण समय टलता जा रहा है। पुरानी परेशानियों का अंत सप्ताह समाप्त होते-होते हो जाएगा और आप राहत महसूस करेंगे। मजबूत आर्थिक स्थिति होते ही प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे। भूमि, संपत्ति संबंधी सौदों से लाभ अर्जित करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने वाला है। परिवार में सामंजस्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़े काम बेहतर होंगे। अविवाहितों के विवाह का योग बन सकता है। बात शुरू होगी और पक्की हो सकती है। किसी विशेष व्यक्ति से भेंट होगी।

मकर राशि

आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलने वाला है। अब तक जो कमियां थी वे पूरी होने वाली हैं। जीवन में किसी विशेष व्यक्ति का आगमन होगा जो आपके जीवन को पूरी तरह बदल देगा। नौकरीपेशा को तरक्की मिलने वाली है। कारोबारियों को कार्य विस्तार पर ध्यान देना है। साझेदारी में कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। पुराना किया हुआ निवेश लाभ देगा और आपको बड़े संकटों से बचा लेगा। स्वास्थ्य इस सप्ताह बेहतर रहेगा। मानसिक सुख-शांति प्राप्त रहेगी।

कुंभ राशि

पुराने दिनों से चली आ रही परेशानियों का अंत होने वाला है। आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक, सामाजिक सभी तरह की परिस्थितियों में सुधार आएगा और आप एक शानदार जीवन की ओर अग्रसर होने वाले हैं। जिनके पास अभी तक कोई जॉब नहीं है उनका सपना पूरा होने वाला है। कारोबारी लाभ की स्थिति में आएंगे। नया कार्य प्रारंभ करने के लिए सप्ताह बेहतरीन है। भूमि संपत्ति वाहन खरीदने के योग हैं। अच्छे लोगों से मित्रता होगी। प्रेम प्रकरण में लाभ होगा। कोई करीबी और करीब आएगा।

मीन राशि

अपनी बिगड़ी हुई मानसिक परिस्थितियों में स्वयं को ही सुधार करना होगा। नकारात्मक बातें दिमाग से निकाल फेंके और सकारात्मक ऊर्जा से खुद को भर लें। आर्थिक परिस्थिति में सुधार आ रहा है। संपत्ति खरीदी बिक्री के योग हैं। रोगों से मुक्ति मिलेगी। अपनी शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें। जिम, एक्सरसाइज, योग को अपनाएं और उसी के अनुसार खानपान रखें। नौकरीपेशा के कार्य को सराहना मिलेगी। कारोबारियों को लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। धन आगमन का मार्ग खुलेगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...