17 जून 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप ऑफिस में कुछ ज्यादा ही काम में लगे रह सकते हैं, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे और आपकी माता जी आपसे नाराजगी जता सकती हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। राजनीतिक क्षेत्र में प्रयास कर रहे जातकों को आज उत्तम सफलता मिलेगी। 

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। व्यवसाय और कारोबार में आज आप कुछ निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में भरपूर लाभ भी अवश्य उठाएंगे। नौकरी में आज आपको किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकती है। बिजनेस में अगर आप साझेदारी का मन बना रहे हैं, तो यह समय उत्तम रहेगा। 

मिथुन राशि

आज का दिन आपको कुछ मामलों में निराशा हाथ लग सकती हैं। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज वह लंबे समय के लिए लटक सकता है, जिससे आप निराश हो सकते हैं, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों में आज वैचारिक मतभेद हो सकता है। आज आप किसी भी कार्य धन को लेकर दोस्तों से मदद ले सकते हैं और वह आपकी मदद के लिए भी आगे आएंगे। 

कर्क राशि

आज का दिन आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा को महसूस करेंगे, जिससे आप हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे और आपके कार्य समय से पूरे होंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज आप उन्हें भी पूरा कर सकते हैं। व्यापार में आज आपको अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेगी। 

सिंह राशि

आज का दिन आपके दांपत्य जीवन के लिए खुशहाली लेकर आएगा। आज आप अपने जीवनसाथी के परिवार को पूरा समय दे पाएंगे, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे और जीवन साथी के साथ आपका प्रेम भी प्रगाढ़ होगा। आज आय के नए स्त्रोत मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगी। ऑफिस में आज आप अपने काम को ईमानदारी से निभाएंगे, इसके लिए आपको अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है।

कन्या राशि 

आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में योग्यता विकसित करने से लाभ होगा। आज आपको आय के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे और आप अपनी चतुर बुद्धि के कारण अपने व्यापार की सभी अटकलों को समय से फाइनल करेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। 

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य को करने में अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। यदि आपने आलस दिखाया दिखाया, तो वह आपका कार्य बिगाड़ सकता है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा, जिससे आप तनाव रहित महसूस करेंगे। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। 

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज पदोन्नति मिल सकती है।  व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन को प्राप्त करने का यदि प्रयास करेंगे, तो वह भी आपको आज आसानी से मिल जाएंगे। 

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ खुशी के पलों का आनंद लेकर आएगा। प्रेम संबंधों में आज आपको कोई वादा करने से बचना होगा क्योंकि यदि आप उसे पूरा नहीं कर पाए, तो वह आपके आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। दैनिक व्यापारियों को नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। 

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। आपको अपने मन को एकाग्र कर आगे बढ़ना होगा ताकि उस कार्य में सफलता प्राप्त कर सके। प्रेम जीवन में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में पुरानी बातों पर ध्यान ना देकर आज आपको कुछ नया करने के बारे में सोचना होगा। 

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी कर रहे जातक को को अपने कार्यालय में आज कुछ अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके लिए आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके विरोधी आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी मेहनत से आप कार्य को सफल करने में कामयाब होंगे। आज आपको अपने भविष्य को अच्छा बनाने के लिए उसकी चिंता को छोड़कर वर्तमान में जो काम कर रहे हैं, उस पर मेहनत करनी चाहिए।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने को होगा, इसके लिए आपका मन मानसिक रूप से विचलित रह सकता है। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है, जिसमें उनको भरपूर सफलता मिलेगी। आज आप अपने बिजनेस के लिए ऐसे लोगों से सलाह ले सकते हैं, जिन्हें बिजनेस का अनुभव हो, ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:41 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...