2 जून 2021 का राशिफल


पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

आज आपकी कामकाजी स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक संबंधों से असंतोष की आशंका है। आपके लिए सही निर्णय लेना आसान होगा। आप सीधे सोच रहे हैं और आप बहुत स्पष्ट स्थिति में हैं। आपका आविष्कारक तथा रचनात्मक दिमाग आप लोगों को कुछ नवीन खोजने में सहायता करेगा। यदि कोई बड़ा निर्णय लेना है तो आज उसे करने का एक अच्छा समय है। । चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा।

वृषभ राशि

संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। बकाया वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। संतान की चिंता रहेगी। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। घटती घरेलू जिम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

मिथुन राशि

आज आपकी रचनात्मक खोज आप लोगों को प्रशंसा तथा पहचान दिलायेगी। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है। आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है। वित्तीय संकट आपको परेशान कर सकता है, आपकी बचत भी आपकी अपेक्षाओं के अनुसार नहीं है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

कर्क राशि

कोर्ट-कचहरी के मामलों में किसी से सलाह लेना उचित रहेगा। कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें। आपका ध्यान किसी काम को लेकर भटक सकता है। जो आपको परेशान कर सकता है। दूसरों की मदद से किए गए कामों में आप उलझ सकते हैं। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। लेकिन याद रखें समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपनी बारी का इंतजार करे।

सिंह राशि

आज आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चल सकती है। आज भाइयों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत होगा, लेकिन इस समय आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा। नए कार्य की शुरुआत करने के बारे में सोच सकते हैं। विवादों को टालने की कोशिश करें। अनजान शख्स से सलाह न लें। पुराना रोग उभर सकता है।

कन्या राशि

आज किसी नए काम में हाथ डालेंगे तो जरूर सफल होंगे। आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। सुनिश्चित करें कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य को पूरा करेंगे। नया काम शुरू करने जा रहे हैं उसमें लाभ होने का अच्छा संयोग बनने वाला है। आप साहसी और उत्साही होंगे। व्यापार में अच्छा लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है।

तुला राशि

घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रह सकता है। संबंधों में मजबूती देखने को मिलेगी। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। घर-गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलेगी। अपने ही किसी करीबी से मनमुटाव के योग भी बन रहे हैं। आज अपना व्यवहार नकारात्मक न रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा।

वृश्चिक राशि

आज आप समय के भीतर अपना काम पूरा करेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने काम को समय रहते पूरा करने से सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा। जीवन साथी से संबंध सुधरेंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। प्रेम के मामलों में गंभीरता के साथ गोपनीयता भी रखें। प्रेम जीवन जीने वालों के लिये दिन सामान्य रहेगा। सेहत के मामले में ध्यान रखें।

धनु राशि

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। कार्यों में गति आएगी। चिंता व तनाव रह सकते हैं। लव लाइफ में गलतफहमियां दूर होकर आप में करीबियां बढ़ेगी। आर्थिक तौर पर समय मजबूती वाला रहेगा। आप की उन्नति में शत्रु परेशानी बनेंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि बढेगी। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। नए बिजनेस  की तरफ बढ़ सकते हैं। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है।

मकर राशि

आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। आपकी आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको छिपे हुए दुश्मनों और विरोधियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है आप साजिश का शिकार हो सकते हैं। व्‍यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है।

कुंभ राशि

आज आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। आप किसी चीज को पाने की इच्छा रखते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। व्यवसाय में प्रगति  होगी।  संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। युवा प्यार में भावुकता से बचें। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी।

मीन राशि

प्रिय व्यक्ति की तरफ आज आप विशेष स्नेह प्रदर्शित करेंगे। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से धन लाभ हो सकता है। किसी खास काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। काम पूरे होने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र के जरिए कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। चाहे आप किसी संस्था के साथ जुड़ें है चाहें अपने व्यवसाय से, आज आपकी आमदनी बढ़ेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...