गुरुवार, 24 जून 2021

25 जून 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

टैलेंट के दम पर अपनी पहचान बना पाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। बिजनेस के लिए दिन सामान्य है। काम ज्यादा होने से थकान होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कोई बुरी खबर भी आज मिल सकती है।


वृष राशि

 आपको होने वाला फायदा थोड़ा और बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण फैसले आज ले सकते हैं। लव पार्टनर के साथ संबंध और मजबूत होंगे  करियर के लिए दिन अच्छा नहीं है। मेहनत के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है।

मिथुन राशि

 पैसों से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत होगा। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कुछ जरूरी काम आज अधूरे छूट सकते हैं। बिजनेस पार्टनर से विवाद भी हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि

आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। एक्स्ट्रा आमदनी का कोई जरिया शुरू हो सकता है।वाहन से सावधान रहें। चोट लग सकती है। जल्दबाजी में किया काम नुकसान करवा सकता है। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।

सिंह राशि

 परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। रूका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा होने के योग बन रहे हैं। अनुभवी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। संपत्ति खरीदने से पहले जांच-पड़ताल जरूर कर लें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

कन्या राशि

 बिजनेस में तरक्की हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। सेहत आज पूरी तरह से ठीक रहेगी। जिद में आकर कोई गलत काम कर सकते हैं। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें तो अच्छा रहेगा।

कसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आ सकती है।

तुला राशि

आपके सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर आ सकती है।

धनु राशि

पिता के सहयोग से बिगड़ी हुई बात बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।कोई मुश्किल काम परेशानी में डाल सकता है। कानूनी मामलों में समय बर्बाद होगा। सेहत में भी उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

बिजनेस में कोई बड़ा सौदा हो सकता है। नई नौकरी के ऑफर आज मिल सकते हैं। आज मेहनत का पूरा फल मिल सकता है।किसी को अपनी गुप्त बात न बताएं। कोई करीबी व्यक्ति धोखा दे सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें।

कुंभ राशि

 आज संतान और शिक्षा से संबंधित काम पूरे होंगे। बिजनेस को बढ़ाने की नई योजना बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। ब्लड प्रेशर के मरीज सेहत का ध्यान रखें। पुराना रोग भी परेशान कर सकता है।

मीन राशि

 अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें। संतान की चिंता सताएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें