27 जून 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

 वालों को लक्ष्य की प्राप्ती होगी और विवादित मामलों में सफलता मिलेगी। पुराने दोस्त मिलेंगे और यात्राएं अच्छी रहेंगी। नए काम भी मिल सकते हैं। बुध एवं गुरुवार को आय में कमी हो सकती है और खर्च बढ़ सकता है। इससे मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं और मन उदास रहेगा और विरोधी प्रबल रहेंगे। शुक्रवार को फिर से समय अच्छा हो जाएगा और अच्छा वातावरण मिलेगा।

वृष राशि

चंद्रमा की गति से आवक बढ़ेगी और आधूनिक वस्तुएं खरीदने की योजनाएं बन सकती हैं। सबकुछ होने के बाद भी कुछ कमी रह सकती है। यात्रा पर जाने की इच्छा होगी। मंगल और बुधवार का दिन बेहतर होगा। आय में वृद्धि आ सकती है और काम में सफलता मिलेगी। यात्रा सुखद रहेगी। गुरु एवं शुक्र का दिन तनाव भरा साबित हो सकता है। खर्च भी ज्यादा हो सकता है और शनिवार से ही दिन सफल रहेगा। दोपहर का समय अच्छा हो सकता है। 

मिथुन राशि

इस हफ्ते आय तो अच्छी रहेगी, लेकिन मन विचलित होगा और मनमानी भी होगी। दूसरों की सलाह पर ध्यान देकर ही निवेश करें और झूठे आरोपों से बचें। झूठे आरोप लग सकते हैं और आपका मन विचलित हो सकता है। ये समय थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है इसलिए धैर्य से काम लें। संतान से सहयोग प्राप्त होगा और पुराने मामले विचलित कर सकते हैं।  

कर्क राशि

सप्ताह की शुरुआत अच्छे से होगी और आय बनी रहेगी, लेकिन खर्च भी ज्यादा हो सकता है। मंगलवार से काम में तेजी आएगी और धन की आवक भी बुधवार से अच्छी बनी रहेगी। सहयोग की अपेक्षाएं पूरी होंगी और सुख-सुविधाएं मिलेंगी। गुरु और शुक्र को यात्रा का योग है। शनिवार को शुभ कार्य हो सकते हैं पर मन विचलित रहेगा। विरोधी भी सक्रीय हो सकते हैं और विवादों से बात बिगड़ सकती है।  

सिंह राशि

आपको भाईयों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पराक्रम भी बेहतर होगा और मन उदार रहेगा। काम में मन लगा रहेगा और आय भी बेहतर हो सकती है। हर ओर से सहयोग प्राप्त हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा और योजनाअनुसार सफलताएं मिलेंगी। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। बुध और गुरुवार को कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। काम में बाधा भी हो सकती है और शुक्रवार की सुबह से समय अच्छा होगा और सफलताएं मिलेंगी।  

कन्या राशि

चांद की गति से धन लाभ होगा और संतान का सुख प्राप्त होगा और भ्रमण पर जाने का मौका मिल सकता है। काम के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन होगा। दोस्तों से अनुकूल स्थित और प्रसन्नता मिलेगी। बुध और गुरुवार को भी अच्छे दिन रहेंगे। काम में सफलताएं मिलेंगी और आय अच्छी रहेगी। शुक्र और शनिवार को खर्च अधिक होगा और गुप्त बातें बाहर आ सकती हैं।  

तुला राशि

चंद्रमा का गोचर आय में वृद्धि करेगा और साथ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और काम समय पर संपन्न होगा। योजनाएं भी सफल होंगी और नए काम भी प्राप्त होंगे। धन की आवक अच्छी बनी रहेगी। बुध और गुरुवार को स्थाई संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। कानूनी विवादों में भी सफलता मिल सकती है। शुक्र और शनिवार को मित्रों से मुलाकात हो सकती है। वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। शनिवार की शाम को मन उदास रह सकता है।  

वृश्चिक 

मंगलवार तक समस्याएं बनी रहेंगी और खर्च की अधिकता से तनाव बना रहेगा। काम में देरी हो सकती है और सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा। अधिकारी बेवजह तंग कर सकते हैं। वाहन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। मंगलवार से समय में सुधार होगा। आय बेहतर होगी और काम की अधिकता बनी रहेगी। सहयोग मिलेगा और गुरु एवं शुक्रवार को मेहमान घर में आ सकते हैं और काम में सुधार जारी रहेगा। योजनाएं भी सफल होंगी।  

धनु राशि

शुरुआत में आय अच्छी रहेगी पर बाधाएं बहुत आएंगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात हो सकती है। यात्राएं हो सकती हैं और मंगल एवं बुधवार चिंताजनक रहेंगे। तनाव में अधिकता एवं कार्य भी समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यय भी अधिक होगा। गुरुवार से समय में सुधार होगा। सफलताएं मिलना शुरू होंगी। शुक्रवार बेहतरीन दिन हो सकता है। प्रसन्नता एवं मदद प्राप्त होगी। शनिवार को मेहमानों का आगमन हो सकता है। मन खुश रहेगा और परिवार का साथ मिलेगा।  

मकर राशि

हफ्ते की शुरुआत में काम में अधिकता होगी। पिता से सहयोग प्राप्त हो सकता है। मेहनत अधिक लाभ की कमी हो सकती है। मंगल एवं बुधवार को धन वृद्धि हो सकती है। अन्य लोगों के व्यवहार में आपके प्रति सुधार होगा। अटके काम बनेंगे और कामों में गति आएगी। सहयोग की प्राप्ती होगी। शुक्र और शनिवार को आय एव काम दोनों में बाधा आ सकती है। विरोध करने वाले सक्रीय रहेंगे और मन उदास रहेगा। घर से कहीं बाहर जाने का मन होगा और वाहन से भी कष्ट होगा। शनिवार की शाम अच्छी रहेगी।  

कुंभ राशि

हफ्ते की शुरुआत में समय अच्छा बीतेगा और आय भी बेहतर होगी। काम के क्षेत्र में लाभ होगा और संतान से भी सुख प्राप्ती होगी। आपका भाग्य भी आपका साथ देगा और पुराना अटका हुआ काम भी हो सकता है। मंगल एवं बुधवार को समय पक्ष का रहेगा। भ्रमण पर जाने का मौका प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक आधार अच्छा बना रहेगा। गुरु एवं शुक्रवार को समय पक्ष का रहेगा।  

मीन राशि

मंगलवार की दोपहर तक कठिनाई से भरा समय रहेगा और आय कम एवं बाधा ज्यादा होगी। तत्पश्चात समय अच्छा होगा। सहयोग मिलेगा एवं आय वृद्धि भी होगी। काम में तेजी आएगी, तनाव कम रहेगा और यात्राएं सुखद होंगी। गुरुवार को महिलाओं को विवाद का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र एवं शनिवार वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। आय के मामलों में समय अच्छा रहेगा। विवादित मामलों में भी विजय प्राप्त होगी।  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...