1 अगस्त 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

इस माह अगस्त के प्रथम सप्ताह से पारिवारिक एवं घरेलू उलझनों के कारण आपका मन अशांत एवं असंतुष्ट रहेगा इसमें कोई संदेह नहीं है ऐसा समझना चाहिए। संतान संबंधी कष्ट हो सकता है। वही धन का आगमन तथा किसी बिगड़े कार्य में सुधार एवं कार्य सिद्धि के योग बन रहा है। इस समय धन का अपव्यय एवं भागदौड़ भी बनी रहेगी। पदोन्नति भी संभव है। ऋण लेने का योग बन रहा है।

वृष राशि

अगस्त महीना में  संतान को लेकर मानसिक तनाव बना रह सकता है। घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। पढाई में बाधाओं का सामना करना पर सकता है। कुछ आर्थिक परेशानियां भी बनी रहेंगी। बौद्धिक विक्षिप्तता की स्थिति वा मानसिक कष्ट सम्भव है। निकट बंधुओं से तकरार होगी। शनि की ढैय्या के प्रभाव से संतान संबंधी चिंता बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन राशि

पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति में अनिश्चितता रहेगी। पिता को कष्ट हो सकता है। भाई-बंधू की रेस्पोंसबिलिटी मिल सकती है। गुप्त परेशानी एवं शरीर कष्ट का योग बन रहा हैं। अनियोजित कार्यों पर धन का खर्च अधिक होगा। घर से दूर जाना पर सकता है। वाणी दोष के कारण परिवार से वाद विवाद संभव है सावधानी बरते। स्वास्थ्य नरम रहेगा। पेट विकार हो सकता है। 

कर्क राशि

इस महीना व्यवसाय एवं नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में असमंजस की स्थिति होने से मन अशांत रहेगा। व्यवसाय में भी परिवर्तन की योजना बनेगी परंतु सूर्य बुध एवं शुक्र का संचार इस राशि पर होने से व्यक्तिगत, घरेलू एवं आर्थिक परेशानियां बनी रहेंगी। क्रोध एवं उत्तेजनात्मक वाणी से बचें।

सिंह राशि

आशा के विपरीत खर्च होंगे। अचानक खर्च का बोझ आ सकता है। बिना सोचे समझे व जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले यह निर्णय नुकसान देने वाला होगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी, इन्फेक्शन, हड्डियों का दर्द, ह््रदय सम्बन्धी परेशानी दाहिने आँख में परेशानी हो सकती है। घरेलू उलझने बढ़ेंगे। सूर्य का लग्न में संचार करने से दैनिक कार्य एवं सरकारी क्षेत्र में रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।

कन्या राशि

इस माह आपके व्यावसायिक क्षेत्रों में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना रहेगा। धन लाभ का योग बन रहा है। वहीं भागदौड़ वाहन आदि सुख एवं भौतिक कार्यों पर धन का खर्च अधिक होने की उम्मीद है। शरीरिक एवं मानसिक चिंता बनी रहेगी।

तुला राशि 

तुला राशि वा लग्न वाले व्यक्ति के निर्वाह योग्य आय होगी। इस समय खर्च भी अधिक होगा। दशम में सूर्य, बुध तथा शुक्र के योग होने से विपरीत परिस्थितियों में भी आकस्मिक लाभ होंगे साथ ही व अप्रत्याशित खर्च भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य नरम क्रोध अधिक और उत्तेजित होने से कोई बना हुआ काम बिगड़ सकता है सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि

इस माहव्यवसाय में अपेक्षित वृद्धि होगी।  स्थान में मंगल के कारण पिता पुत्र में मनमुटाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने मेहनत से भाग्यवृद्धि करेंगे। दिनांक 17 के बाद भूमि-वाहन आदि का क्रय विक्रय भी होगा।

धनु राशि

इस माह मन में अशांति एवं असंतुष्टता बनी रहेगी। पिता-पुत्र में मतभेद एवं संतान संबंधी चिंता रहेगी।  सूर्य के स्वराशि में संचार होने से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। नौकरी को लेकर पूर्ण सावधानी बरते। नौकरी में परिवर्तन संभव है। आपकी साढ़ेसाती भी चल रही है मानसिक उलझन बनी रहेगी। सच्ची निष्ठां के साथ कर्म करे सब कुछ ठीक रहेगा।

मकर राशि

इस राशि वाले जातक को मानसिक तनाव एवं स्वास्थ्य में विकार सिर दर्द, आंखों में कष्ट की संभावना होगी। धन का आकस्मिक खर्च भी बढ़ेगा। सूर्य का संचार अष्टम भाव में होने से आत्मिक कष्ट संभव है। अचानक धन लाभ भी सकता है। नौकरी या व्यवसाय को लेकर परेशानी आ सकती है। कोई भी कार्य में विलंब संभावित है।

कुंभ राशि

अनेक परेशानियों के बाद भी धन लाभ एवं उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा। लग्न पर सूर्य की दृष्टि रहने से क्रोध एवं उत्तेजना अधिक होगी। आपके अंदर अहंकार बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतांतर पैदा होने के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे। भूमि का लाभ मिल सकता है। भाइयो का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

इस माह कार्य क्षेत्र में दौड़-धूप अधिक रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्च में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में रुझान बढ़ेगा एवं शुभ कार्य संपन्न होगा। अपनी मेहनत से भाग्य निर्माण करने में सक्षम होंगे।इस समय आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी एवं व्यवसाय में भी अनेक उतार चढ़ाव का सामना करना पर सकता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...