17 जुलाई 2021 का राशिफल

 पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि 

 आय से सम्बंधित लाभ मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्तिथि अच्छी बनी रहेगी तथा आपका आत्मविश्वास भी आपको कार्यो में सफलता दिलाएगा। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह अच्छा बना रहेगा। संतान को लेकर इस सप्ताह आपको शुभ समाचार मिल सकते है। पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। विरोधी पक्ष से सावधान बने रहे तथा खर्च पर नियंत्रण रखे। धन का कोई पुराना लेनदेन खत्म हो सकता है।

वृष राशि 

 आर्थिक स्तिथि अच्छी बनी रह सकती है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए यह सप्ताह सामान्य बना रहेगा तथा व्यापार से जुड़े लोगो के लिए भागदौड़ वाला बना रह सकता है। कार्यस्थल पर वादविवाद से अपने आप को दूर रखे। इस सप्ताह आपकी आय में वृद्धि के योग रहेंगे। पारिवारिक लोगो के साथ इस सप्ताह आपका तालमेल अच्छा रहेगा। छात्र वर्ग को सफलता के योग रहेंगे। जीवनसाथी के साथ तर्क वितर्क से बचे।

मिथुन राशि 

 आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अच्छे लाभ मिल सकते है। इस सप्ताह आपका पराक्रम कार्यो में आपकी मदद करेगा। सप्ताह के मध्य में कामकाज को लेकर भाग दौड़ रहेगी तथा कुछ तनाव भी बने रह सकते है। जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। इस सप्ताह धन का आवागमन अच्छा बना रहने से प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि 

 व्यापारिक वर्ग के लोगो को इस सप्ताह अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते है। सेहत अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे। सप्ताह का अंतिम भाग दौड़भाग वाला हो सकता है।

सिंह राशि 

 इस सप्ताह धन सम्बन्धी मामलों में आपको अच्छे लाभ मिल सकते है तथा आय के नए मार्ग आपको मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में आपको सभी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारिक वर्ग के लोगो को इस सप्ताह कुछ नए कार्य मिल सकते है। आपका घरेलु जीवन अच्छा बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। लोगो के मध्य आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग है।

कन्याराशि 

 कुछ खर्चे परेशान कर सकते है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा के योग बनेगे। इस सप्ताह आप कामकाज को लेकर अधिक प्रयत्नशील रहेंगे। नौकरी वर्ग के जातको को पदलाभ मिल सकता है। नयी जॉब के लिए अप्लाई किया है तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी। रिश्तेदारों से मिलना जुलना हो सकता है। छात्रवर्ग को उनका परिश्रम सफलता देगा।

तुला राशि 

 कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी धन से जुडी समस्याएं कम हो सकती है साथ ही आपको आर्थिक लाभ मिल सकते है। सप्ताह के मध्य में किसी कार्य को लेकर कुछ दौड़भाग हो सकती है। धन का खर्च भी हो सकता है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह लाभ देने वाला रहेगा। इस सप्ताह आपका मान सम्मान बढ़ेगा। उच्च शिक्षा हेतु आपके प्रयास सफल होंगे। खानपान का ध्यान रखे।

वृश्चिक राशि 

 नौकरी के क्षेत्र में अच्छे लाभ मिल सकते है। इस सप्ताह कार्यस्थल पर अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न होंगे। अधिकारी वर्ग के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। पिता से लाभ मिल सकता है। सप्ताह के मध्य भाग में आपको अचानक धन का लाभ मिल सकता है। मित्र के साथ खान पान का आनंद ले सकते है। सप्ताह के अंतिम भाग में कुछ खर्च संभव है। सेहत का ध्यान रखे।

धनु राशि 

 रोजगार से सम्बंधित अच्छे लाभ मिल सकते है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर स्तिथियां आपके पक्ष में बनी रहेगी। नौकरी कर रहे जातको को इस सप्ताह प्रमोशन तथा धन का लाभ मिल सकता है। किसी व्यापार में निवेश आपको लाभ दे सकता है। धन लाभ के लिहाज से यह सप्ताह आपको अच्छे फल देगा। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह कुछ दिक्कत वाला रह सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा। दान धर्म पर खर्च होगा।

मकर राशि 

 कोई शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है अतः सेहत का ध्यान रखे। काम काज को लेकर स्तिथि अच्छी बनी रहेगी। इस सप्ताह कार्यस्थल पर आपको कुछ अच्छे कार्य मिल सकते है। जीवनसाथी का सहयोग भी इस सप्ताह आपको अच्छा मिलेगा। इस सप्ताह आपका कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूत करेगा। व्यर्थ के खर्च से दूर बने रहे।

कुंभ राशि 

 ज्ञान में वृद्धि होगी। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा तथा गुरुजनों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगो को इस सप्ताह अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी वर्ग के लिए यह सप्ताह सामान्य बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में सेहत तथा धन का खर्च आपको परेशान कर सकता है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। धार्मिक कार्य में भाग ले सकते है।

मीन राशि 

माता पिता का सहयोग आपको लाभ दे सकता है। इस सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको कुछ अड़चने मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह लाभ दे सकता है साथ ही उनके व्यापार में नए कार्य जुड़ सकते है। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभकारी बना रहेगा। नया मकान ,वाहन लेने की योजना बना सकते है। सप्ताह के अंत में सेहत का ध्यान रखे पेट से जुडी समस्या परेशान कर सकती है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

भारतीय ज्योतिषियों की बलिहारी

  मेरा ज्योतिष में किंचित क्या रत्ती भर विश्वास नहीं है ,लेकिन मेरे विश्वास करने और न करने से क्या फर्क पड़ता है। देश की बहुसंख्यक जनता का वि...