19 और 22 जुलाई को चार-चार लाख लोगों को कोविड-19 टीके

कलेक्टर्स को सत्रों के आयोजन संबंधी निर्देश

रविकांत दुबे AD News 24

ग्वालियर। प्रदेश के सभी जिलों को  19 एवं 22 जुलाई के लिए  8 लाख कोविड-19 वैक्सीन डोज   आवंटित की जा रही है।  जिलों को आवंटित वैक्सीन के मान से  19 जुलाई  को 4 लाख और   22  जुलाई को 4 लाख नागरिकों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण श्री मोहम्मद सुलेमान ने 19 और  22 जुलाई के टीकाकरण के संबंध में निर्देश जारी कर कलेक्टर्स को पालन सुनिश्चित करने कहा है।

   जारी  निर्देशों में कहा गया है कि 19 और 22 जुलाई को जिला मुख्यालयों और  नगर निगम क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों की संख्या सीमित रखी जाये।  प्रत्येक सत्र में 400 नागरिकों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर स्लॉट खोले जायें। जिला मुख्यालय और  नगर निगम क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण सत्रों का आयोजन, कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन प्री-स्लॉट बुकिंग के माध्यम से ही किया जाये। इसके साथ ही टीकाकरण दिवस को  सायंकाल 4 बजे के बाद  शेष बची हुई कोविड-19 वैक्सीन डोजेज का आकलन कर, उपस्थित नागरिकों को टोकन वितरित किये जायें एवं “ऑन साइट पंजीयन“ के माध्यम से उनका टीकाकरण किया जाये।

   समस्त आयोजित सत्रों को कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग के लिए 16 जुलाई  शुक्रवार तक प्रकाशित कर दिये जायें। शेष निकायों (ग्रामीण/शहरी) में आयोजित कोविड-19 टीकाकरण सत्र पूर्व व्यवस्था (ऑन साइट पंजीयन) अनुसार यथावत संचालित होंगे। जारी निर्देशों में  आयोजित होने वाले सभी सत्रों में भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रहे।  इसको अनिवार्य सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...