2 जुलाई 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

 मेष राशि 

किसी अपने से धोखा मिल सकता हैं जो आपके दिल को दुखाएगा। इसलिए विचलित होने की बजाए संयम से काम ले और किसी को ज्यादा भाव ना दे।

वृषभ राशि 

किसी पुराने बंद पड़े प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का मन बना सकते हैं लेकिन इसके लिए पहले अपनों से बड़ो का परामर्श अवश्य ले ले।

मिथुन राशि 

जॉब करते हैं तो आज आपको कुछ ज्यादा ही काम रहेगा और परिवार के लिए समय कम ही निकल पाएगा। ऑफिस में किसी के साथ कहासुनी हो सकती हैं।

कर्क राशि 

घर में कोई मेहमान आ सकता हैं, इसलिए उनकी आवभगत में दिन का ज्यादा समय बीतेगा। आप भी कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।

सिंह राशि 

व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत लेकर आ रहा हैं। आज के दिन आपकी कोई अच्छी डील हो सकती हैं जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

कन्या राशि 

यदि पैसा कहीं इन्वेस्ट किया हुआ हैं जैसे कि शेयर मार्किट या किसी जमीन में तो ध्यान बनाये रखे क्योंकि आज उसका शुभ लाभ आपको मिल सकता हैं।

तुला राशि 

घर की बातों को बाहर कहने से बचे और अपने परिवार की नज़र जरुर उतार ले क्योंकि किसी की बुरी नज़र आपको लगी हुई हैं जिसका दूर किया जाना अति-आवश्यक हैं।

वृश्चिक राशि 

यदि आप स्कूल में हैं तो अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ा सतर्क हो जाए क्योंकि ऑनलाइन क्लासेज सही से ना लगाने के चक्कर में आपको डांट पड़ सकती हैं।

धनु राशि

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज कुछ ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता हैं और खासकर आज के दिन ऐसा कुछ कहने से बचे जो बाद में आपके लिए ही उल्टा पड़ जाए।

मकर राशि 

सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती हैं, इसलिए पूरी सावधानी बरतें। ज्यादा घबराये भी नहीं क्योंकि यह मौसम परिवर्तन के कारण हो सकता हैं।

कुंभ राशि

आज कोई भी काम शुरू करने से पहले भगवान गणेश को जरूर याद करे तो काम आसानी से बन जाएगा। मन को शांत रखें और सकारात्मक सोचे।

मीन राशि

यदि आपका पार्टनर आपसे नाराज़ चल रहा हैं तो आज के दिन उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करे। आज का दिन आप दोनों के लिए बहुत शुभ हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...