3 सूत्रीयो मांगो को लेकर मध्यप्रदेश के सभी कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर

 अजय अहिरवार AD News 24

टीकमगढ़। आज गुरुवार को टीकमगढ़ जिले में सरकारी कार्यालयों में भी हड़ताल का असर रहा। वही गुरुवार को आज सभी अधिकारी कर्मचारीयो ने जिला दण्डाधिकारी (कलेक्टर) को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अधिकारियो की न्यायउचित मांगो के सम्बन्ध में शासन प्रशासन को ज्ञापन पत्र के माध्यम से मांगो की पूर्ति हेतु  ध्यानाकर्षण  करवाया गया है। मागों का निराकरण नहीं होने की स्थिति मे संयुक्त मोर्चा के  प्रदेश व्यापीती  संगठन  जन्दोलन के तहत 29 जुलाई को प्रदेश के समस्त  जिलों के अधिकारी कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर है।यह रही प्रमुख मांगे प्रदेश के अधिकारियो, कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केन्द्रीय कर्मचारियों के समान केन्द्रीय विधि से 16% महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाये।

कर्मचारियों अधिकारिओ की पदोन्नति  अति शीघ्र प्रारम्भ की जाये।गृढ भाड़ा भत्ता  भत्ते  व अन्य  सातवे वेतन मान अनुसार केन्द्रीय कर्मचारियों के समान दिया जाये। म.प्र . अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के पूर्व में दिये गये ज्ञापनो/मांग पत्रों पर मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा न्याययोचित मांगो पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। फलस्वरूप प्रदेश के अधिकारियो, कर्मचारियों में आक्रोश है कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए तीन मांगो सहित अन्य मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा पुनःअनुरोध करते हुए यह मांग करता है की उपरोक्त मांगो का तत्काल आदेश करने की मांग की। इस मौके पर जैकी जैन,संजय त्रिपाठी, राजेश कुमार अवस्थी, हरगोबिंद सोनी, राजेश  पिरोहित, नीरेष तिवारी, नरेन्द्र खरे, मनोज अहिरवार, महेश आदी उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...