4 जुलाई 2021 का राशिफल

  

 पंडित रविकांत दुबे

मेष- आज मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जाँब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष- अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। पॉलिटिक्स में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का नवम व सूर्य का इसी राशि में गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी जाँब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता दिख रहा है।

कर्क- मंगल व गुरु गोचर रियल स्टेट व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में चन्द्रमा का अष्टम गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य के एकादश व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। पीला व लाल रंग शुभ है।

कन्या- आप अपने राजनैतिक कॅरियर से खुश रहेंगे। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। हरा व नारंगी  रंग शुभ है।मूंग का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें।

तुला- छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में शुभ लाभ है। श्री सूक्त का 09 बार पाठ करें।हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें। 

 धनु- 

आज चन्द्र का मेष व सूर्य का मिथुन गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। सुंदर भोजन के सुख से तृप्त रहेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के मेष राशि में गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है। आईटी व बैंकिंग जाँब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द का दान करें।

कुंभ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का एकादश भाव में  गोचर बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मीन- गुरु का द्वादश व चन्द्र का द्वितीय गोचर जाँब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।बिजनेस में तनाव संभावित है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...