गुरुवार, 15 जुलाई 2021

बंग्लादेश मुक्ति युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ मनाने समिति बनी, अशोक सिंह अध्यक्ष मनोनीत


रविकांत दुबे AD News 24

  ग्वालियर।   भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बांग्लादेश निर्माण की 50वी वर्षगांठ  बंग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 वर्षगांठ का विजय दिवस उत्सव मनाने जा रही है। हमारे देश में साहसी एवं गौरवशाली सेना के प्रयासों से बांग्लादेश मुक्ति युद्ध में भारत की विजय हुई। विजय दिवस के दिन 93 हजार विदेशी सैनिको ने हमारी भारतीय सेना के सामने समर्पण किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्द्रा गांधी जी के निर्णय एवं राजनीतिक इच्छा शक्ति से विजय प्राप्त की।

जिला-ग्वालियर,  म.प्र. कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं जिला ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा बांग्ला देश मुक्ति युद्ध 1971 वर्षगांठ जिला स्तरीय समिति में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो को आयोजित करने हेतु निम्न सदस्यो को मनोनीत किया है।

इसमें अध्यक्ष अशोक सिंह सदस्यगण लाखन सिंह यादव (पूर्व मंत्री/विधायक) सुरेश सिंह राजे (विधायक),रंगनाथ तिवारी (कार्यवाहक अध्यक्ष), सुल्तान सिंह रावत (कार्यवाहक अध्यक्ष), कल्याण सिंह कंषाना (कार्यवाहक अध्यक्ष), पपेन्द्र सिंह राजे (कार्यवाहक अध्यक्ष), जयेन्द्र सिंह गुर्जर/कल्लू डमोरा (कार्यवाहक अध्यक्ष),महेन्द्र चतुर्वेदी (सेवादल, अध्यक्ष), श्रीमती पुष्पा सरावगी (महिला ग्रामीण कांग्रेस, अध्यक्ष), जीतू राजौरिया (युवा कांग्रेस, अध्यक्ष) को मनोनीत किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

सिंधिया स्कूल में “वर्ल्ड अर्थ डे” के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित

रविकांत दुबे जिला प्रमुख   ग्वालियर । सिंधिया स्कूल, ग्वालियर में आज “वर्ल्ड अर्थ डे” के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम विद...