8 जुलाई 2021 का राशिफल

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ रहेगा। यात्रा करने से बचें। काम के बोझ के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। छात्रों को सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

वृष राशि

दूसरों के मामले में ज्यादा दखल देने से बचें। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा न करें।

मिथुन राशि

आपको एक-एक समस्या से छुटकारा पाने की कोशिश करनी चाहिए। मित्रों व परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि

आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिल सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों व अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाकर काम करें। इस सप्ताह सेहत का विशेष ख्याल रखें। किसी भी बड़े फैसले को लेते समय बड़ों व अपनों की राय अवश्य लें।

सिह राशि 

रिश्तों का विशेष ध्यान रखें। वरना छोटी सी बात पर सालों से बनाएं संबंध टूट सकते हैं। कारोबार में सफलता पाने के लिए रणनीति जरूर बनाएं। धन निवेश से बचें। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी।

कन्या राशि

जीवन में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि

सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में परिवारजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का नजर अंदाज ना करें।

वृश्चिक राशि

करियर और कारोबार दोनों के लिहाज से शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। किसी मित्र से सालों बाद मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि

कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। रोजी-रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट-कचहरी से जड़े मामलों को बाहर निपटाना समझदारी होगी। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

मकर राशि

कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना आने दें। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग बन सकते हैं।

कुंभ राशि

नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ रहेगा। इस समय निवेश करने से पहले बड़ों की सलाह लेना ना भूलें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि

लंबी दूरी की यात्रा से बचकर रहने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार व करियर को लेकर मन परेशान रह सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...