9 जुलाई 2021 का राशिफल

 

पंडित रविकांत दुबे

मेष राशि 

बातों-बातों में कुछ पुरानी यादे ताजा हो सकती हैं और आप उनमे खो सकते हैं। घर में पड़ी पुरानी एल्बम को भी देखा जा सकता हैं जो पुरानी यादो को और तरोताजा कर देंगी।

वृषभ राशि 

बिज़नेस में कोई घाटा हुआ हैं तो उसकी भरपाई आज होने की संभावना हैं। बस आप अपने चारो ओर नज़र बनाए रखे और सभी के साथ सकारात्मक व्यवहार करे।

मिथुन राशि 

आज के दिन काम का बोझ अपेक्षाकृत थोड़ा ज्यादा रहेगा जिस कारण आप चिढ़चिढ़े भी हो सकते हैं। इस दौरान अपना मन शांत रखे और क्रोध करने से बचे।

कर्क राशि 

आज के दिन छात्रों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता हैं अन्यथा परिणाम आपके अनुसार नही मिलेंगे। किसी सहपाठी के साथ नोक झोंक भी संभव है।

सिंह राशि 

व्यापार में नयी संभावनाएं दिखेगी लेकिन उत्तेजित होने से बचे और सोच-समझ ही कोई निर्णय ले। साझेदारी में व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा।

कन्या राशि 

शेयर मार्किट में निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा और यदि आपने पहले से ही इसमें पैसा लगाया हुआ हैं तो ध्यान बनाए रखें क्योंकि आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए शुभ हैं।

तुला राशि 

जॉब करते हैं तो आज ऑफिस की पॉलिटिक्स से बचकर रहे क्योंकि सारा दोष आप पर आ सकता हैं और ऑफिस में आपकी छवि को नुकसान पहुँच सकता है।

वृश्चिक राशि 

घर के बड़े-बुजुर्ग आपकी किसी बात को लेकर नाराज़ हो सकते हैं इसलिये सभी के साथ अच्छे से व्यवहार करे और किसी के साथ क्रोध ना करे।

धनु राशि 

व्यापार को लेकर यात्रा करने के संयोग हैं तो इसके लिए मना ना करे क्योंकि यह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। किसी के साथ अपने घर की बातों को ज्यादा साँझा ना करे

मकर राशि 

दिन में काम ज्यादा रहेगा लेकिन शाम के समय दोस्तों से हुई भेंट आपका तनाव दूर कर देगी। कुछ समय अपने घरवालो के साथ भी व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि

राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों को आज के दिन कुछ अच्छा प्राप्त हो सकता हैं जिससे उनका मन आनंदित रहेगा। इसके बारे में ज्यादा लोगों के साथ बातचीत करने से बचें।

मीन राशि 

आप अपने करियर को लेकर और सजग होंगे व कुछ नया करने का विचार मन में आ सकता हैं। ऐसे में अपने घर वालो से इस पर विचार-विमर्श कर ले।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...