सिंधिया होंगे नागरिक उड्डयन मंत्री, मनसुख मंडाविया स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री

  


मोदी सरकार के नए 43 केंद्रीय मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। इसके अनुसार मनसुख मंडाविया अब देश के नए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री होंगे। अश्विनी वैष्‍णव को आईटी का प्रभार दिया जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का दायित्‍व दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान नए शिक्षा मंत्री होंगे एवं वे कौशल विकास मंत्रालय का भी काम देखेंगे। स्वास्थ्य और रसायन और उर्वरक मंत्रालय को जोड़ा जाएगा, हरदीप पुरी को शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे, गृह मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय की निगरानी करेंगे अमित शाह। पीयूष गोयल कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय भी देखेंगे। स्‍मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री होंगी, स्‍वच्‍छ भारत मिशन की भी देखभाल करेंगी। अनुराग ठाकुर युवा मामलों के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री होंगे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...