मीराबाई चानू को मुख्यमंत्री चौहान ने दी बधाई

ग्वालियर | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो ओलंपिक 2021 खेलों में देश के लिए पहला पदक जीतने पर मीराबाई चानू को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सुश्री चानू ने टोक्यो ओलंपिक में वेट लिफ्टिंग के महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग में द्वितीय स्थान अर्जित कर रजत पदक हासिल किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया है कि पूरे भारत को साइखोम मीराबाई चानू पर गर्व है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...