भाजपा के जिला प्रभारियों की सूची जारी

भोपाल। भाजपा ने जिलों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। भोपाल शहर की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह कुशवाहा और ग्रामीण का प्रभार अमिता चपरा को सौंपा गया है। संगठन ने प्रदेश पदाधिकारियों के बीच कार्य विभाजन भी कर दिया है। अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग  बाहुल्य संभाग के लिए प्रभारी बनाए गए हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के लिए पंकज जोशी को नर्मदापुरम संभाग व हरिशंकर खटीक को शहडोल संभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए रणवीर सिंह रावत को रीवा संभाग का प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुशंसा पर गुरुवार देर शाम जारी सूची के मुताबिक, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को युवा मोर्चा का भोपाल और भगवानदास सबनानी को इंदौर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती को ग्वालियर और महामंत्री शरदेन्दु तिवारी को जबलपुर संभाग में किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...